Tuesday, April 15, 2025
Tuesday, April 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में दुल्हन की डोली पर हमला: डीजे पर डांस को...

मेरठ में दुल्हन की डोली पर हमला: डीजे पर डांस को लेकर हुआ था विवाद, दुल्हन को उठाने दौड़े दबंग – Meerut News



मेरठ में विदा होकर आई दुल्हन पर हमला

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर में रविवार देर रात दुल्हन की डोली पर हमला कर लूटने का प्रयास किया गया। इलाके के दबंगों ने डोली पर हमला कर दिया। डोली से दुल्हन को खींचकर पीटा। इतना ही नहीं उसे किडनैप करने की कोशिश करने लगे। लेकिन बारातियो

.

दुल्हन की ज्वैलरी भी ले गए

लिसाड़ी गेट के श्याम नगर के खजूर वाली गली में रविवार को नाजिम पुत्र मोबिन की बारात वापस लौटी थी। शादी नजीस पुत्री जुल्फिकार के साथ हुई थी। शादी 12 अप्रैल को हुई और रविवार 13 अप्रैल को विदाई कर दुल्हन वापस आई थी। तभी पड़ोसी युवकों ने डोली पर हमला बोल दिया। दुल्हन और बारात में शामिल महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट कर दी।

हल्दी वाले दिन डीजे बजाने पर हुआ था झगड़ा पीड़ित पक्ष ने पुलिस को बताया कि बारात से एक दिन पहले हल्दी वाले दिन डीजे पर डांस करने को लेकर उनका पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े का बदला लेने के लिए रविवार को दबंग पड़ोसियों ने यह वारदात कर दी। बताया कि पड़ोसी जाड़ा, चांद, अमन हैं। जिनसे एक दिन पहले डीजे बजाने को लेकर नाजिम का विवाद हुआ था।

बारात की महिलाओं से भी की बदत्तमीजी

रविवार को जैसे ही नाजिम शादी के बाद ललियाने से अपनी बारात विदा कराकर घर आया। तो रास्ते में ही जाड़ा, चांद, अमन ने बारात रोककर हमला कर दिया। इस दौरान दुल्हन बेहोश होकर गिर गई वहीं उसके कपड़े भी फट गए नई नवेली दुल्हन पर हमले को लेकर मोहल्ले में भगदड़ मच गई जहां मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular