मेरठ4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मेरठ के दिल्ली रोड स्थित एक प्लास्टिक फर्नीचर फैक्ट्री में बृहस्पतिवार शाम को भीषण आग लग गई। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में स्थित यह फैक्ट्री अतुल जैन की है, जहां प्लास्टिक की कुर्सियां बनाई जाती हैं।
आग लगने के बाद फैक्ट्री से धुआं और लपटें निकलने लगीं। इससे फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर तीन दमकल गाड़ियां पहुंचीं।



दमकल कर्मियों ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक फैक्ट्री में रखी प्लास्टिक की कुर्सियां और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी घटना के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं।