मैनपुरी13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मैनपुरी पुलिस की दबिश में युवक का टूटा पैर।
मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जमीन विवाद में जांच के दौरान एक युवक और दरोगा के बीच हुई कहासुनी ने गंभीर मोड़ ले लिया। दरोगा ने युवक के खिलाफ एससी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। रात करीब 12 बजे पुलिस बल के साथ उसके घर दबिश दी।
पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया
घटना नगला सड़क गांव की है। जहां पीड़ित के भाई मुकेश कुमार के अनुसार, जमीन विवाद की जांच के लिए लेखपाल, प्रधान और चौकी इंचार्ज अनिल कुमार मौके पर आए थे। जांच के दौरान कोई आपत्ति नहीं जताई गई। लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारियों के जाने के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।

युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इसी दौरान दरोगा से हुई कहासुनी के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। रात में की गई दबिश के दौरान युवक का पैर टूट गया। पुलिस उसे सीधे जेल ले गई।
लेकिन जेल प्रशासन ने अस्पताल से डिस्चार्ज के कागजात न होने के कारण उसे स्वीकार करने से मना कर दिया। वर्तमान में पीड़ित का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।