Tuesday, April 29, 2025
Tuesday, April 29, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमैनपुरी में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर: हत्या में था...

मैनपुरी में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर: हत्या में था वांछित, हाथरस का रहने वाला था – Mainpuri News


ASHISH KUMAR | मैनपुरीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मैनपुरी पुलिस और एसटीएफ आगरा यूनिट ने संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात अपराधी जितेंद्र उर्फ जीतू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जीतू पर हाथरस में हत्या के मामले में एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। वह कई गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। उस पर हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज थे।

थाना एलाउ क्षेत्र के तारापुर कट पुलिया पर जीतू और मैनपुरी पुलिस और एसटीएफ आगरा यूनिट की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसे घेर लिया। इस दौरान जीतू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

घायल अवस्था में जीतू को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस ने 32 बोर की अवैध पिस्टल, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

जीतू ठाकुर हाथरस का रहने वाला था जीतू ठाकुर हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर का रहने वाला था। वह पिछले साल 13 जून को हुई राशन डीलर योगेश उपाध्याय की हत्या का मुख्य आरोपी था। योगेश का शव हाथरस जंक्शन में धौरपुर ओवरब्रिज के नीचे लहूलुहान अवस्था में मिला था।

पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्या प्रधानी की रंजिश के चलते की गई थी। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी जीतू ठाकुर फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था और उसके घर की कुर्की भी कराई थी।

हाथरस पुलिस को भी दी मामले की जानकारी..राशन डीलर की हत्या के बाद क्षेत्र में लगातार विरोध प्रदर्शन हुए थे। जीतू ठाकुर राशन डीलर हत्याकांड के अलावा अन्य आपराधिक मामलों में भी वांछित था। हाथरस पुलिस को भी एनकाउंटर की जानकारी दे दी गई है।

खबर अपडेट की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular