Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeमध्य प्रदेशमैहर और सतना में गरज-चमक के साथ हुई बारिश: बारिश के...

मैहर और सतना में गरज-चमक के साथ हुई बारिश: बारिश के बाद ठंड में बढ़ोतरी का अनुमान, 18.2 से 15.5 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान – Maihar News



मैहर और सतना में शनिवार सुबह से मौसम में बदलाव, ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा देखा गया

मैहर में शनिवार सुबह से मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। भोर 5 बजे से मैहर और सतना जिले में गरज के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह बारिश खेती के लिए अमृत समान है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद धूप निकलने से ठंड

.

तापमान में गिरावट दर्ज

शुक्रवार शाम को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार सुबह बारिश के कारण तापमान में 3 डिग्री की गिरावट देखी गई। सुबह का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा। अगले एक हफ्ते में तापमान में और गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को भी मैहर और सतना में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है। ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा भी देखा गया।

खेती के लिए अमृत समान बारिश

रुक-रुक कर हो रही बारिश को कृषि विशेषज्ञ खेती के लिए अमृत मानते हैं। जानकारों के अनुसार, इस बारिश का फसलों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की बारिश को “मावठा” कहा जाता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular