Saturday, May 10, 2025
Saturday, May 10, 2025
Homeजॉब - एजुकेशनमॉडल ANSWER-KEY पर आज से दर्ज कराएं आपत्ति: RAS (प्री) एग्जाम...

मॉडल ANSWER-KEY पर आज से दर्ज कराएं आपत्ति: RAS (प्री) एग्जाम के बाद RPSC ने की जारी, 5 फरवरी लास्ट डेट – Ajmer News


राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आरएएस (प्री) एग्जाम-2024 की जारी की गई मॉडल उत्तर कुंजी पर आज से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थी को निर्धारित शुल्क के साथ 5 फरवरी 2025 को रात्रि 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवाने का अवसर दिया

.

मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया -आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। उक्त परीक्षा का मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

RPSC की ओर से जारी की गई मॉडल आंसर-की

आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क व प्रक्रिया

आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन आब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से भुगतान कर आपत्तियों को स्थाई रूप से दर्ज कराया जा सकेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 3 से 5 फरवरी 2025 को रात्रि 12ः00 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। निर्धारित समयावधि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी।

यहां करें कॉन्टेक्ट

  • इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

55.65 प्रतिशत उपस्थिति रही

  • बता दें कि एग्जाम के लिए 6 लाख 75 हजार 80 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हुए थे। इसमें से 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए। राजस्थान में प्रतापगढ़ में सबसे ज्यादा 68.09 प्रतिशत उपस्थिति रही। सबसे कम नागौर में 51.02 अभ्यर्थी शामिल हुए। ओवर ऑल 55.65 प्रतिशत उपस्थिति रही है।

पढें ये खबर भी…

RAS-प्री एग्जाम में एंट्री पर विवाद, रोने लगे अभ्यर्थी:डॉक्युमेंट्स होने के बावजूद प्रवेश नहीं देने का आरोप; जाम में फंसने से नहीं दे सके परीक्षा

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्री- 2024 का एग्जाम आज दोपहर 12 से 3 बजे तक हुआ। इस दौरान कई सेंटरों पर एंट्री को लेकर विवाद हो गया। अभ्यर्थियों ने सारे डॉक्युमेंट्स होने के बावजूद भी एंट्री नहीं देने का आरोप लगाया। देरी से पहुंचे अभ्यर्थी एंट्री देने के लिए मिन्नत करते नजर आए। जयपुर में जाम में फंसने के कारण कई परीक्षार्थी देरी से सेंटर पर पहुंचे। पूरी खबर पढने के लिए करें क्लिक



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular