Thursday, May 1, 2025
Thursday, May 1, 2025
Homeदेशमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला CM होंगी; बुलडोजर...

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला CM होंगी; बुलडोजर एक्शन पर 1 अक्टूबर तक रोक; भारत 5वीं बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी जीता


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; Arvind Kejriwal Atishi Marlena | Bulldozer Action Vs SC

9 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर दिल्ली की रही, अब आतिशी राज्य की CM होंगी। एक खबर सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले की रही, जिसमें बुलडोजर एक्शन पर 1 अक्टूबर तक रोक लगा दी गई है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में 7 जिलों की 24 सीटों पर वोटिंग है। इसमें 23.27 लाख वोटर्स शामिल हो रहे हैं।
  2. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा रोहतक में मेनिफेस्टो जारी करेंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली हेडक्वार्टर में घोषणापत्र जारी करेंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. केजरीवाल ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा, आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को इस्तीफा सौंपा और आतिशी ने नई सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश किया।

अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को इस्तीफा सौंपा और आतिशी ने नई सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश किया।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के CM पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उपराज्यपाल विनय सक्सेना को इस्तीफा सौंपा। इससे पहले AAP विधायक दल की बैठक में आतिशी को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी। आतिशी ने राज्यपाल के सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। वे इसी हफ्ते शपथ ले सकती हैं। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला CM होंगी। इससे पहले शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज राज्य की CM रह चुकी हैं।

सत्ता परिवर्तन पर भाजपा ने कहा कि मेकओवर से AAP के दाग नहीं छुपेंगे। आतिशी ने कहा कि अगले चुनाव तक मेरे पास सिर्फ दो काम हैं। पहला- भाजपा के षड्यंत्र से दिल्ली के लोगों की रक्षा करना। दूसरा- केजरीवाल को फिर से CM बनाना। इस बीच, दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, कहा- हमारी इजाजत बिना तोड़फोड़ न हो सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर 1 अक्टूबर तक रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि अगली सुनवाई तक देश में एक भी बुलडोजर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। सड़कों, फुटपाथों, रेलवे लाइंस के अवैध अतिक्रमण को इस ऑर्डर से अलग रखा गया है। केंद्र ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं के हाथ इस तरह नहीं बांधे जा सकते हैं। इस पर अदालत ने कहा, ‘अगर कार्रवाई दो हफ्ते रोक दी तो आसमान नहीं फट पड़ेगा। आप इसे रोक दीजिए, 15 दिन में क्या होगा?

किस याचिका पर फैसला दिया: जमीयत-उलेमा-ए-हिंद ने 22 अगस्त को याचिका दाखिल की थी। जमीयत का आरोप था कि BJP शासित राज्यों में समुदाय विशेष को निशाना बनाकर बुलडोजर एक्शन लिया जा रहा है। याचिका में एमनेस्टी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट का भी जिक्र था। इनमें 5 राज्यों में बुलडोजर एक्शन की 128 घटनाओं की फैक्ट फाइंडिंग है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि जहां डिमोलिशन हुआ है, वहां कानूनी प्रकिया का पालन किया गया। समुदाय विशेष को टारगेट करने का आरोप गलत है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. SC बोला- महिला डॉक्टरों की सुरक्षा सरकार का काम, उन्हें नाइट शिफ्ट करने से नहीं रोक सकते कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने महिला डॉक्टरों की नाइट ड्यूटी खत्म करने के फैसले पर बंगाल सरकार को फटकार लगाई। CJI डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने कहा, ‘आप कैसे कह सकते हैं कि महिलाएं रात में काम नहीं कर सकतीं? सरकार का काम उन्हें सुरक्षा देना है। पायलट, सेना जैसे सभी प्रोफेशन में महिलाएं रात में काम करती हैं।’ कोर्ट की फटकार पर बंगाल सरकार ने अपना फैसला वापस लेने की बात कही। अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. CJI के घर जाने पर पहली बार बोले PM, कहा- गणेश पूजन में गया तो कांग्रेस का इकोसिस्टम भड़का गणेश पूजन के मौके पर CJI के घर जाने को लेकर PM ने पहली बार बयान दिया। उन्होंने भुवनेश्वर में विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा, ‘आपने देखा होगा कि कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम के लोग पिछले कुछ दिनों से इसलिए भड़के हुए हैं, क्योंकि मैंने गणपति पूजन में हिस्सा लिया था। सत्ता के भूखे लोगों को गणेश पूजा से परेशानी हो रही है।’ मोदी 11 सितंबर को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजन में शामिल हुए थे।

सुभद्रा योजना लॉन्च की: प्रधानमंत्री ने भुवनेश्वर में सुभद्रा योजना शुरू की। योजना के तहत राज्य सरकार 21-60 साल की महिलाओं को 2024-25 और 2028-29 के बीच 5 साल के दौरान 50,000 रुपए देगी। हर साल 10,000 रुपए दो किस्तों में उनके खातों में जमा किए जाएंगे। इस योजना से 1 करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ सकती हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. भारत ने 5वीं बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी जीती, फाइनल में चीन को 1-0 से हराया

जुगराज ने हरमन के असिस्ट पर गोल किया।

जुगराज ने हरमन के असिस्ट पर गोल किया।

भारत ने चीन को 1-0 से हराकर 5वीं बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता है। मैच का एकमात्र गोल 51वें मिनट में जुगराज सिंह ने किया। चीन की टीम 4 क्वार्टर के बाद भी गोल नहीं कर पाई। भारत को 4 जबकि चीन को 5 पेनल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन दोनों टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकीं।

भारत सबसे सफल टीम: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 13 साल पहले 2011 में हुई थी। भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने 5 और पाकिस्तान ने तीन बार खिताब जीता है। वहीं 2021 में साउथ कोरिया ने टाइटल जीता था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. मोदी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड; शाह बोले- इसी कार्यकाल में एक देश-एक चुनाव लागू करेंगे

अमित शाह ने BJP सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों पर बुकलेट लॉन्च की।

अमित शाह ने BJP सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों पर बुकलेट लॉन्च की।

गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। शाह ने कहा, ‘सरकार के कार्यकाल के दौरान एक देश एक चुनाव लागू करने की योजना है। साथ ही मणिपुर में शांति के लिए वे मैतेई और कुकी दोनों समुदायों से बात कर रहे हैं। तीसरे कार्यकाल के 100 दिन में मोदी सरकार ने 15 लाख करोड़ की योजनाएं शुरू कीं, टैक्स राहत दी और किसानों के खाते में 3 लाख करोड़ रुपए पहुंचाए।

100 दिन में शुरू हुई योजनाओं पर: 100 दिन में 15 लाख करोड़ रुपए की योजनाएं शुरू की हैं। 14 स्तंभों में बांटा है। इन्फ्रास्ट्र्क्चर में 3 लाख करोड़ की परियोजनाएं शुरू कीं। बधावन में मेगा पोर्ट बनेगा। वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पश्चिम बंगाल में बागडोगरा, बिहार में बिहटा एयरपोर्ट, अगत्ती मिनिकॉय में नई एयर स्ट्रिप बनाकर पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है। बेंगलुरु मेट्रो, पुणे मेट्रो, ठाणे इंटीग्रेटेड रिंग मेट्रो और कई मेट्रो प्रोजेक्ट भी लॉन्च किए गए हैं। ​​​​​पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. लेबनान में हिजबुल्लाह मेंबर्स के पेजर में सीरियल ब्लास्ट; 9 की मौत, 2700 से ज्यादा घायल

लेबनान में कई जगहों पर एकसाथ लोगों के पेजर में विस्फोट हुआ

लेबनान में कई जगहों पर एकसाथ लोगों के पेजर में विस्फोट हुआ

लेबनान में हिजबुल्लाह से जुड़े सदस्यों के पेजर (कम्युनिकेशन डिवाइस) में सीरियल ब्लास्ट हुए। इसमें 1 बच्ची समेत 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2700 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनमें 200 की हालात गंभीर है। पेजर्स को हैक करके ब्लास्ट किया गया है। इस हैकिंग के पीछे इजराइल का हाथ होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इजराइल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेबनान की वेबसाइट नहरनेट के मुताबिक, ईरान के राजदूत मोजतबा अमानी भी पेजर विस्फोट में घायल हुए हैं।

पेजर क्या है: पेजर एक वायरलेस डिवाइस होता है जिसका उपयोग संदेश भेजने और प्राप्त करने के लिए किया जाता है। यह आमतौर पर छोटे स्क्रीन और लिमिटेड कीपैड के साथ आता है। इसकी मदद से संदेशों, अलर्ट्स को जल्दी से प्राप्त किया जा सकता है। मोबाइल फोन से पहले पेजर का इस्तेमाल चलन में था। बाद में धीरे-धीरे इसका इस्तेमाल कम होता गया। हालांकि लेबनान में अभी भी इसे इस्तेमाल में लाया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: राहुल के खिलाफ हेट स्पीच- खड़गे का PM को लेटर: कहा- आपके नेता राहुल को मारने की धमकी दे रहे, उन पर अंकुश लगाइए (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: श्रीकृष्ण-जन्मभूमि विवाद, SC से मुस्लिम पक्ष को स्टे नहीं: हिंदू पक्ष की 18 याचिकाएं एक साथ सुनने योग्य; हाईकोर्ट के इस फैसले को दी थी चुनौती (पढ़ें पूरी खबर)
  3. स्पोर्ट्स: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी 225% बढ़ी: चैंपियन टीम को मिलेंगे 19.5 करोड़ रुपए, 3 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट (पढ़ें पूरी खबर)
  4. इंटरनेशनल: पुतिन बोले- काम के बीच शारीरिक संबंध बनाएं नागरिक: गिरती जन्म दर से निपटने के लिए दिया आदेश, कहा- आबादी पर टिका हमारा भविष्य (पढ़ें पूरी खबर)
  5. इंटरनेशनल: विस्फोट के बाद टाइटन पनडुब्बी की पहली तस्वीर जारी: सुनवाई में खुलासा- खामियों के बावजूद समुद्र में उतारा; ब्लास्ट से पहले भेजा था आखिरी संदेश (पढ़ें पूरी खबर)
  6. इंटरनेशनल: फ्रांस में पत्नी का रेप कराने वाले ने माफी मांगी:कहा- मैं गुनहगार, उससे प्यार करता हूं; 10 साल तक 72 अनजान पुरुषों से कराया रेप (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: ब्राजील में लाइव टीवी डिबेट में मारपीट: उम्मीदवार ने विरोधी नेता के सिर पर कुर्सी फेंकी, रेपिस्ट कहे जाने से नाराज हुआ (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

₹1.87 करोड़ में नीलाम हुआ ‘गणेश लड्डू’

हैदराबाद के बंदलागुडा में 5 किलो वजनी ‘गणेश लड्डू’ ₹1.87 करोड़ में नीलाम हुआ। यह रकम पिछले साल की तुलना में ₹61 लाख ज्यादा है। लड्डू के लिए 100 से ज्यादा लोगों ने बोली लगाई थी। 1994 से हर साल गणेश उत्सव के दौरान यह नीलामी होती है। पहली नीलामी में लड्डू 450 रुपए में बिका था। नीलामी के पैसे से एनजीओ, स्कूल और जरूरतमंदों के लिए मेडिकल सामग्री खरीदी जाती है।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular