Tuesday, March 18, 2025
Tuesday, March 18, 2025
Homeदेशमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: औरंगजेब कब्र विवाद- नागपुर में हिंसा; IPL के...

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: औरंगजेब कब्र विवाद- नागपुर में हिंसा; IPL के लिए क्रिकेटर ने पाकिस्तानी लीग छोड़ी; सोना पहली बार ₹88 हजार पार


  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar Morning News Brief; Aurangzeb Tomb Dispute | Russia Ukraine War

12 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन की रही, इस विवाद की वजह से नागपुर में पथराव और आगजनी हुई। एक खबर सोने की कीमत से जुड़ी रही, 10 ग्राम सोना पहली बार ₹80 हजार के पार पहुंचा है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. सुप्रीम कोर्ट में रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपुल्स एक्ट की धारा 53(2) को चुनौती दी गई है। इस धारा के तहत निर्विरोध चुनावों में वोटिंग के बिना विजेता चुने जाते हैं। मांग है कि NOTA को कैंडिडेट मानकर वोटिंग कराई जाए।
  2. नई दिल्ली में तीन दिन तक चलने वाले रायसीना डायलॉग का दूसरा दिन है। अमेरिका के नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड इसमें हिस्सा लेंगी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. औरंगजेब कब्र विवाद- नागपुर में पथराव-आगजनी; VHP-बजरंग दल की मांग- कब्र हटाएं

हिंसा में 2 जेसीबी और कई कारों को आग लगा दी गई। कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

हिंसा में 2 जेसीबी और कई कारों को आग लगा दी गई। कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर राज्य में प्रदर्शन हुए। इस दौरान नागपुर के महल इलाके में हिंसा हुई। विश्व हिंदू परिषद ने औरंगजेब का पुतला फूंका था, इसके बाद दो पक्षों में पथराव हुआ। हिंसा के दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी हुई। DCP निकेतन कदम पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। 55 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कब्र को जल्द हटाने की मांग की है। बजरंग दल का कहना है कि कब्र हटाई नहीं गई तो इसका हाल भी बाबरी मस्जिद जैसा होगा। विवाद के बीच कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘औरंगजेब के बर्बर विचारों का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’

औरंगजेब के मकबरे का मुख्य द्वार पुलिस ने बंद कर दिया है। कब्र के पास जाने पर भी रोक है।

औरंगजेब के मकबरे का मुख्य द्वार पुलिस ने बंद कर दिया है। कब्र के पास जाने पर भी रोक है।

विवाद की शुरुआत कहां से हुई: ताजा विवाद 3 मार्च को शुरू हुआ, जब सपा विधायक अबू आजमी ने कहा, ‘हमें गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए हैं। मैं उसे क्रूर शासक नहीं मानता।’ इसके बाद आजमी को पूरे बजट सत्र के विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया। आजमी ने अगले दिन माफी भी मांगी। इसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज BJP के सातारा सांसद उदयनराजे भोंसले ने मांग की थी कि औरंगजेब की कब्र को ढहा दिया जाए। CM फडणवीस ने भी इस मांग का समर्थन किया।

1707 में बनी थी औरंगजेब की कब्र: मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र छत्रपति संभाजीनगर के खुल्दाबाद में है। इतिहासकारों के मुताबिक, 1707 में जब औरंगजेब का निधन हुआ, तो उनकी इच्छा के अनुसार उन्हें खुल्दाबाद में उनके आध्यात्मिक गुरु शेख जैनुद्दीन की दरगाह के पास दफनाया गया। यह जगह छत्रपति संभाजीनगर मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. IPL के लिए क्रिकेटर ने पाकिस्तानी लीग छोड़ी, मुंबई ने कॉर्बिन बॉश को स्क्वॉड में शामिल किया

बॉश के पास SA20 और CPL जैसी लीग में खेलने का अनुभव है। वे SA20 में 3 टीमों से 14 मैच खेल चुके हैं। इनमें 13 विकेट लेने के साथ ही 78.94 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

बॉश के पास SA20 और CPL जैसी लीग में खेलने का अनुभव है। वे SA20 में 3 टीमों से 14 मैच खेल चुके हैं। इनमें 13 विकेट लेने के साथ ही 78.94 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलने के लिए पाकिस्तान की सुपर लीग छोड़ने का फैसला किया है। उन्हें मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के लिए अपनी स्क्वॉड में शामिल किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बॉश पर कॉन्ट्रैक्ट नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।

बॉश के पाकिस्तानी लीग छोड़ने की वजह….

  1. IPL और PSL दोनों में खेलने के लिए बॉश को 50 लाख रुपए ही मिल रहे थे, लेकिन बॉश अगर IPL के सभी 14 मैच खेलते हैं तो उनको ₹50 लाख के साथ 1 करोड़ 5 लाख रुपए और मिलेंगे।
  2. IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। ढाई महीने तक चलने वाली इस लीग में हर खिलाड़ी खेलना चाहता है। इससे उसे अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलता है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. सोना ₹88,101 के ऑल टाइम हाई पर, इस साल 76 दिन में दाम ₹11,939 बढ़े 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,258 बढ़कर ₹88,101 हो गई है, ये ऑलटाइम हाई है। वहीं, एक किलो चांदी ₹1,445 महंगी होकर ₹99,767 प्रति किलो पर पहुंच गई है। गोल्ड का पिछला हाईएस्ट 13 मार्च को बना था, जो ₹86,843 था। 1 जनवरी से अब तक 76 दिन में सोने के दाम ₹11,939 बढ़ चुके हैं। इस साल सोना 90 हजार रुपए तक जा सकता है।

सोने में तेजी के 3 कारण…

  1. ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
  2. डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  3. शेयर बाजार में गिरावट से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. बलूच आर्मी ने आत्मघाती हमले का वीडियो जारी किया, PAK आर्मी के काफिले में ब्लास्ट किया था

ये वीडियो सोशल मीडिया पर बलूच लिबरेशन आर्मी के हवाले से शेयर किया गया है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर बलूच लिबरेशन आर्मी के हवाले से शेयर किया गया है।

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 16 मार्च को पाकिस्तानी सेना पर किए आत्मघाती हमले का वीडियो जारी किया। हाईवे से गुजर रहे सेना के काफिले की एक गाड़ी में विस्फोट हुआ। BLA ने इसे पहला टारगेट, जबकि उसके पीछे चल रही गाड़ी को दूसरा टारगेट बताया। BLA ने हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. तेलंगाना में ओबीसी आरक्षण 23% से 42% करने का प्रस्ताव; कांग्रेस ने मेनिफेस्टो में वादा किया था

CM रेवंत रेड्डी ने PM मोदी को लेटर लिखकर उनसे मुलाकात का समय मांगा है। रेड्डी ने कहा है कि वे राज्य में 42% OBC आरक्षण के लिए केंद्र का समर्थन मांगेंगे।

CM रेवंत रेड्डी ने PM मोदी को लेटर लिखकर उनसे मुलाकात का समय मांगा है। रेड्डी ने कहा है कि वे राज्य में 42% OBC आरक्षण के लिए केंद्र का समर्थन मांगेंगे।

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में ऐलान किया कि, राज्य सरकार OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण सीमा 23% से बढ़ाकर 42% करने जा रही है। रेड्डी ने कहा कि 42% आरक्षण का नया प्रस्ताव राज्यपाल के पास भेजा गया है। कांग्रेस ने 2023 विधानसभा चुनाव से पहले OBC कोटा बढ़ाने का वादा किया था।

प्रस्ताव पास तो हो जाएगा, लेकिन नियमों का उल्लंघन: 117 सीटों वाली तेलंगाना की विधानसभा में कांग्रेस के पास 64 विधायक हैं। इसलिए विधानसभा में तो OBC आरक्षण वाला बिल पास हो जाएगा, लेकिन इसके लागू होने के बाद तेलंगाना में आरक्षण की सीमा 62% पहुंच जाएगी। यह सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित किए गए 50% आरक्षण की सीमा का उल्लंघन होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. सरकार ने PM इंटर्नशिप स्कीम के लिए एप लॉन्च किया, इंटर्न को हर महीने ₹5,000 मिलेंगे केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्राइम मिनिस्टर इंटर्नशिप स्कीम के लिए डेडिकेटेड मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया। सीतारमण ने ज्यादा से ज्यादा कंपनियों से इस प्रोग्राम में शामिल होने की अपील की है। योजना के तहत इंटर्न को 12 महीने तक 5,000 रुपए महीना और 6,000 रुपए का वन-टाइम ग्रांट मिलेगा।

आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च: स्कीम का पायलट प्रोजेक्ट 3 अक्टूबर 2024 को शुरू हुआ था। पहले राउंड में कंपनियों ने 1.27 लाख से ज्यादा इंटर्नशिप के मौके दिए। दूसरा राउंड जनवरी 2025 में शुरू हुआ था, जिसके तहत 327 कंपनियों ने 1.18 लाख से ज्यादा इंटर्नशिप के मौके दिए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. ट्रम्प यूक्रेन जंग पर पुतिन से बात करेंगे; रूस बोला- नाटो देश वादा करें कि यूक्रेन को मेंबरशिप नहीं देंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। अमेरिका ने रूस के सामने 30 दिन के सीजफायर का प्रस्ताव रखा है। ट्रम्प ने मीडिया से कहा, ‘हम देखना चाहते हैं कि क्या हम जंग खत्म कर सकते हैं।’ सीजफायर से पहले रूस ने गारंटी मांगी है कि नाटो देश यूक्रेन को मेंबरशिप नहीं देंगे।

यूक्रेन 30 दिन के सीजफायर के लिए तैयार: जंग में सीजफायर को लेकर 11 मार्च को सऊदी अरब में अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों की बैठक हुई थी। इसमें यूक्रेन ने 30 दिन के सीजफायर पर सहमति जताई। हालांकि रूस किसी भी तरह के अस्थाई सीजफायर के लिए राजी नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By चंद्रशेखर हाड़ा…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: रायसीना डायलॉग में शामिल हुए PM मोदी: न्यूजीलैंड PM ने समिट को संबोधित किया, कहा- भारत को इंडो-पैसिफिक में जरूरी रोल निभाना है (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: कांग्रेस-TMC का राज्यसभा से वॉकआउट: डुप्लीकेट वोटर ID पर चर्चा नहीं होने से नाराज; कांग्रेस बोली- रेलवे वेंटिलेटर पर, रील बनाने से नहीं सुधरेगा (पढ़ें पूरी खबर)
  3. ज्यूडिशियरी: CBI पर आरोप- कोलकाता रेप-मर्डर केस की सही जांच नहीं की: सुप्रीम कोर्ट ने पेरेंट्स को कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की परमिशन दी (पढ़ें पूरी खबर)
  4. इंटरनेशनल: ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर मोदी का पॉडकास्ट शेयर किया: मोदी ने इंटरव्यू में कहा था- ट्रम्प ने मेरे लिए प्रोटोकॉल तोड़े, हमारे बीच अटूट भरोसा (पढ़ें पूरी खबर)
  5. नेशनल: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक आतंकी ढेर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान घायल (पढ़ें पूरी खबर)
  6. पॉलिटिक्स: स्टालिन बोले-सीतारमण ने भी रुपए का तमिल सिंबल इस्तेमाल किया: वित्तमंत्री बोली थीं- जब ‘₹’ बना, तब विरोध क्यों नहीं किया था (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: अमेरिकी कोर्ट की रोक के बावजूद 261 वेनेजुएलाई नागरिक डिपोर्ट: गैंग मेंबर बताकर जेल भेजा; ट्रम्प के अधिकारी बोले- आदेश आने तक फ्लाइट्स उड़ चुकी थीं (पढ़ें पूरी खबर)
  8. बिजनेस: फरवरी में थोक महंगाई बढ़कर 2.38% पर पहुंची: फूड प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ने से महंगाई बढ़ी; जनवरी में 2.31% पर थी (पढ़ें पूरी खबर)
  9. बिजनेस: मारुति ने इस साल तीसरी बार बढ़ाई कारों की कीमत: अगले महीने से 4% महंगी होंगी कारें, रॉ मटेरियल कॉस्ट बढ़ने के कारण फैसला लिया (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

घायल बंदर इलाज के लिए फार्मेसी पहुंचा

बांग्लादेश में एक बंदर को चोट लगी तो वह इलाज के लिए फार्मेसी पहुंच गया। बंदर फार्मेसी के काउंटर पर बैठा रहा, उसके घाव पर मरहम लगाकर पट्टी बांधी गई। मामला बांग्लादेश के मेहरपुर जिले का है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

वृश्चिक राशि के लोगों को आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मीन राशि के लोग दूसरों की गलतियां भूलकर आगे बढ़ेंगे तो बेहतर रहेगा। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular