Monday, March 31, 2025
Monday, March 31, 2025
Homeनई दिल्लीमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: म्यांमार-थाईलैंड में भूकंप, 150 से ज्यादा मौतें; केंद्रीय...

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: म्यांमार-थाईलैंड में भूकंप, 150 से ज्यादा मौतें; केंद्रीय कर्मचारियों का DA 2% बढ़ा; रेस्टोरेंट फूड पर सर्विस चार्ज देना जरूरी नहीं


9 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर म्यांमार में आए भूकंप की रही, जिसका असर भारत समेत 5 देशों में देखा गया। एक खबर कैबिनेट के फैसले की रही, जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 2% बढ़ाया गया है।

सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में..

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू PM-विकास योजना के तहत प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय के 29,600 युवाओं को स्किल ट्रेनिंग और 2,000 को एजुकेशनल सपोर्ट दिया जाएगा।
  2. आज 2025 का पहला सूर्य ग्रहण होगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। नॉर्थ अमेरिका, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, अटलांटिक महासागर, यूरोप और रूस में दिखाई देगा। ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, दोपहर 2:21 बजे शुरू होगा और शाम 6:14 बजे खत्म होगा।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. म्यांमार-थाईलैंड में भूकंप 150 से ज्यादा की मौत; बैंकॉक में इमारत गिरने से 80 लोग लापता

भूकंप के चलते थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में निर्माणाधीन इमारत गिरने का फुटेज।

भूकंप के चलते थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में निर्माणाधीन इमारत गिरने का फुटेज।

म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप की वजह से म्यांमार और थाईलैंड में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। भूकंप के झटके भारत, बांग्लादेश और चीन में भी महसूस हुए। म्यांमार में 144 लोगों की मौत हुई, 732 घायल हैं। म्यांमार में 12 मिनट बाद फिर 6.4 तीव्रता का आफ्टरशॉक आया। वहीं, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में अंडर कंस्ट्रक्शन 30 मंजिला इमारत गिर गई। यहां पर 400 लोग काम कर रहे थे, जिनमें 80 से ज्यादा लापता हैं। 3 लोग मारे गए।

ये भूकंप कितना खतरनाक: अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इस भूकंप से होने वाली मौतों की आशंका को रेड कैटेगरी में रखा गया है। इस कैटेगरी में 10 हजार से 1 लाख मौतें तक हो सकती हैं, जिसकी संभावना 34% यानी सबसे ज्यादा है। भारत में कोलकाता, इंफाल, मेघालय और ईस्ट कार्गो हिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बांग्लादेश में ढाका, चटगांव समेत कई हिस्सों में 7.3 तीव्रता के झटके आए। पढ़ें पूरी खबर…

2. केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा; इससे 50 लाख लोगों को फायदा होगा

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में 2% का इजाफा किया है। अब महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। इसका फायदा करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 66 लाख पेंशनर्स को होगा। बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। इससे पहले जुलाई 2024 में सरकार ने DA 3% बढ़ाया था।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 7 साल में सबसे कम: आमतौर पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 3% से 4% के बीच होती है, लेकिन इस बार बढ़ोतरी सिर्फ़ 2% है। ये पिछले सात सालों में सबसे कम है। वहीं सरकार आम तौर पर होली और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों से पहले बढ़ोतरी की घोषणा करती है। इस बार घोषणा होली के बाद की गई।

1 मई से ATM से कैश निकालना महंगा होगा: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ATM विड्रॉल फीस बढ़ाने का ऐलान किया। 1 मई से ग्राहकों को मंथली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने पर हर ट्रांजैक्शन के लिए एडिशनल 2 रुपए का भुगतान करना होगा। अभी बैंक फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने पर 21 रुपए चार्ज करते हैं। अब 23 रुपए चार्ज करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

3. रेस्टोरेंट में फूड पर सर्विस चार्ज देना जरूरी नहीं; दिल्ली हाईकोर्ट ने रेस्टोरेंट एसोसिएशन पर ₹1 लाख जुर्माना लगाया होटल और रेस्टोरेंट फूड बिल में सर्विस चार्ज अनिवार्य नहीं कर सकते। दिल्ली हाईकोर्ट ने सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) की 2022 की गाइडलाइन बरकरार रखा और रेस्टोरेंट एसोसिएशन पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने CCPA की गाइडलाइन को चुनौती दी थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। अदालत ने जबरदस्ती सर्विस चार्ज लगाने को अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस बताया।

सर्विस चार्ज क्या होता है: जब आप कोई प्रोडक्ट खरीदते हैं या सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो उसके बदले कुछ पैसे देने पड़ते हैं। इसे ही सर्विस चार्ज कहते हैं। यानी होटल या रेस्टोरेंट में खाना परोसने और दूसरी सेवाओं के लिए ग्राहक से सर्विस चार्ज लिया जाता है। ग्राहक भी होटल या रेस्टोरेंट से बिना सवाल-जवाब किए सर्विस चार्ज के साथ पेमेंट कर देते हैं। हालांकि ये चार्ज ट्रांजैक्शन के समय ही लिया जाता है, न की सर्विस लेते वक्त। पढ़ें पूरी खबर…

4. सबसे गर्म साल होगा 2025: मौसम विभाग बोला- 5-6 की जगह लगातार 10-12 दिन लू चलेगी

देश में इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस साल देश के नॉर्थ-वेस्ट राज्यों यानी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली में हीटवेव (लू) के दिनों की संख्या दोगुनी होने की आशंका है। आमतौर पर अप्रैल से जून के महीनों में लगातार 5-6 दिन लू चलती है, लेकिन इस बार 10 से 12 दिनों के ऐसे कई दौर आ सकते हैं।

किस दिन को माना जाता है हीटवेव: मैदानी, पहाड़ी और तटीय इलाकों के लिए हीटवेव की स्थिति तय करने का आधार अलग होता है। किसी दिन हीटवेव का असर तब माना जाता है जब उस दिनों के मौसम का तापमान सामान्य से 5°C ज्यादा हो या…

  • पहाड़ी इलाका- अधिकतम तापमान 30°C से ऊपर हो।
  • तटीय इलाका- अधिकतम तापमान 37°C से ऊपर हो।
  • मैदानी इलाका- अधिकतम तापमान 40°C से ऊपर हो।

पढ़ें पूरी खबर…

5. ऑक्सफोर्ड में ममता का विरोध; छात्रों ने गो बैक के नारे लगाए; स्पीच नहीं दे सकीं

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर जोनाथन मिची ने ममता बनर्जी को केलॉग कॉलेज में बोलने के लिए इनवाइट किया था।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर जोनाथन मिची ने ममता बनर्जी को केलॉग कॉलेज में बोलने के लिए इनवाइट किया था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में भाषण के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बंगाल में हुई हिंसा, आरजी कर कॉलेज रेप-मर्डर केस और संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर सवाल उठाए। हंगामे की वजह से ममता को भाषण रोकना पड़ा। ये विरोध स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI-UK) ने किया।

TMC ने ममता को बताया रॉयल बंगाल टाइगर: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए ममता बनर्जी को रॉयल बंगाल टाइगर बताया। पार्टी ने कहा कि वह डगमगाती नहीं, वह पीछे नहीं हटतीं। जितना उन्हें परेशान किया जाता है, उतना ही वे गरजती हैं। पढ़ें पूरी खबर…

6. नेपाल में राजशाही समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन; काठमांडू में आगजनी, एक की मौत, कर्फ्यू लगा

राजशाही की मांग को लेकर हुए आंदोलन में 40 से ज्यादा नेपाली संगठन शामिल हुए।

राजशाही की मांग को लेकर हुए आंदोलन में 40 से ज्यादा नेपाली संगठन शामिल हुए।

नेपाल में राजशाही की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी काठमांडू में इमारत में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस पर पत्थर फेंके। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। काठमांडू में कर्फ्यू लागू कर सेना की तैनाती की गई है। नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र ने 19 फरवरी को लोगों से राजशाही के लिए समर्थन मांगा था।

2008 में खत्म हुई राजशाही: नेपाल में 2006 में राजशाही के खिलाफ विद्रोह तेज हुआ। कई हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद तत्कालीन राजा ज्ञानेंद्र को शासन संसद को सौंपना पड़ा। 2007 में नेपाल को हिंदू से धर्मनिरपेक्ष देश घोषित किया गया। 2008 में राजशाही खत्म कर चुनाव कराए गए। इसी के साथ 240 साल से चल रही राजशाही का अंत हुआ। तब से लेकर अब तक यानी 16 साल में नेपाल में 13 सरकारें बन चुकी हैं। यहां लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता है। पढ़ें पूरी खबर…

7. IPL 2025: बेंगलुरु की लगातार दूसरी जीत; चेन्नई को चेपॉक में 17 साल बाद हराया

रजत ने टीम का स्कोर 18वें ओवर में 176 तक पहुंचाया। इसी प्रदर्शन के चलते वे प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे।

रजत ने टीम का स्कोर 18वें ओवर में 176 तक पहुंचाया। इसी प्रदर्शन के चलते वे प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL-2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रन से हराया। बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई को उसके घर में मात दी। पिछली बार टीम ने 2008 के सीजन में जीत हासिल की थी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बनाए। चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन ही बना सकी।

मैच के हाईलाइट्स: बेंगलुरु से कप्तान रजत पाटीदार ने 51, फिल सॉल्ट ने 32, विराट कोहली ने 31 और देवदत्त पडिक्कल ने 27 रन बनाए। चेन्नई से नूर अहमद ने 3 और मथीश पथिराना ने 2 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन और खलील अहमद को 1-1 विकेट मिला। चेन्नई से रचिन रवींद्र ने 41 रन और रवींद्र जडेजा ने 25 रन बनाए। पूर्व कप्तान MS धोनी 16 बॉल पर 30 रन बनाकर नाबाद लौटे। जोश हेजलवुड ने 3 विकेट लिए। यश दयाल और लियम लिविंगस्टन को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट भुवनेश्वर के खाते में आया। पढ़ें पूरी खबर…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. जज कैश केस: जस्टिस यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर: न्यायिक काम न सौंपने के निर्देश; सुप्रीम कोर्ट ने FIR की याचिका खारिज की (पढ़ें पूरी खबर)
  2. कन्ट्रोवर्सी: कुणाल कामरा को 7 अप्रैल तक अग्रिम जमानत: मद्रास हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी, कहा था- मुंबई लौटूंगा तो गिरफ्तार हो जाऊंगा (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एनकाउंटर, 3 आतंकी ढेर, 4 जवान शहीद: जैश के संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने जिम्मेदारी ली, सर्चिंग जारी (पढ़ें पूरी खबर)
  4. बिजनेस: सोना-चांदी ऑल टाइम हाई पर:10 ग्राम सोने का दाम ₹747 बढ़कर ₹89,164 हुआ; चांदी 1,117 रुपए चढ़कर ₹1,00,892 हुई (पढ़ें पूरी खबर)
  5. ज्यूडिशियरी: सुप्रीम कोर्ट बोला- ‘खून के प्यासे’ कविता में गलत क्या: इसमें हिंसा का संदेश नहीं, कांग्रेस सांसद प्रतापगढ़ी पर गुजरात में दर्ज FIR रद्द की (पढ़ें पूरी खबर)
  6. इंटरनेशनल: चीनी राष्ट्रपति ने बांग्लादेश के अंतरिम PM से मुलाकात की: जिनपिंग बोले- हम अच्छे पड़ोसी, अच्छे दोस्त और अच्छे पार्टनर बने रहेंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: कनाडाई PM ने कहा- अमेरिका के साथ पुराने रिश्ते खत्म: ट्रम्प को टैरिफ का जवाब देंगे, उनसे तभी बात होगी जब वे हमारा सम्मान करेंगे (पढ़ें पूरी खबर)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

कार में मिली लॉटरी से ₹11 करोड़ जीते वेल्स के स्वांसी शहर के एक शख्स ने लॉटरी में 11 करोड़ रुपए जीते। उन्हें इसकी जानकारी लॉटरी ड्रॉ होने के 4 महीने बाद मिली। दरअसल, डैरेन बर्फिट लॉटरी टिकट कार में रखकर भूल गए थे। एक दिन उनके 4 साल के बेटे ने चिप्स मांगी। डैरेन ने चिप्स निकालने के लिए डैश बोर्ड खोला तो उन्हें लॉटरी टिकट दिखी। इसे चेक करने पर पता चला कि वे 11 करोड़ जीत गए हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

🌍 करेंट अफेयर्स

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

वृष राशि वालों की इनकम बेहतर होगी। मिथुन राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular