पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर के बाद मौके पर मौजूद अधिकारी।
पंजाब पुलिस की टीम ने राज्य के मोगा जिले में आज सुबह सुबह एक एनकाउंटर के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान मोहा का रहने वाले अमन है। जिसे गोली लगी होने के कारण जख्मी हालत में मोगा के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्
.
मिली जानकारी के अनुसार अमन पिछले दिन गांव डाला में एक पंचायत सदस्य के घर के बाहर की गई फायरिंग का आरोपों में फरार चल रहा था। आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
पुलिस देख आरोपी ने चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों को लेकर मोगा पुलिस ने पिछले काफी समय से ट्रैप लगाया हुआ था। आज सुबह गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी की गतिविधि मोगा में देखी गई है। सूचना के आधार पर मोगा पुलिस ने ट्रैप लगा दिया और आरोपी को घेरने लिया।
आरोपी ने जब पुलिस को देखा तो उसने तुरंत फायरिंग कर दी। पुलिस ने छिपकर जान बचाई। जब पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई तो आरोपी मौके पर जख्मी हो गया था। फिलहाल आरोपी के इलाज के बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी से एक पॉइंट 32 बोर का वेपन बरामद किया गया। जोकि लोडिड था।