पुलिस की गिरफ्त में संचालन सिरसा निवासी रणधीर सिंह।
मोगा में आज पुलिस ने एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ किया है। कस्बा बाघा पुराना के गांव राजियाना आलम वाला रोड पर स्थित इस केंद्र को पुलिस ने सील कर दिया है। डीएसपी बाघा पुराना दलबीर सिंह के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
.
केंद्र का संचालन सिरसा निवासी रणधीर सिंह कर रहा था। उसका लाइसेंस पहले ही समाप्त हो चुका था। वह लोगों को गुमराह कर केंद्र में रख रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान केंद्र से 12 युवकों को मुक्त कराया। सभी युवकों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
आरोपी संचालक रणधीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।