Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeपंजाबमोगा में ट्राली-दीवार के बीच फंसे बुजुर्ग की मौत: घर का...

मोगा में ट्राली-दीवार के बीच फंसे बुजुर्ग की मौत: घर का निर्माण करवा रहे थे, इलाज के दौरान तोड़ा दम – Moga News



पंजाब के मोगा जिले में एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घर का निर्माण करवाते समय सीमेंट की ट्राली और दीवार के बीच बुरी तरह फंसकर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

.

पीछे से ट्राली को धक्का लगा रहे थे

जानकारी के अनुसार गांव चूहड़ चक में रहने वाले रंजीत सिंह अपने घर का निर्माण करवा रहे थे। घटना उस समय हुई, जब सीमेंट की ट्राली को रंजीत सिंह और कुछ मजदूर पीछे से धक्का लगा रहे थे। आगे का रास्ता थोड़ा ऊंचा होने के कारण ट्राली अचानक पीछे की तरफ आने लगी। मजदूर तो बच निकले, लेकिन रंजीत सिंह ट्राली और दीवार के बीच फंस गए।

पुलिस बोली-बच्चे विदेश में रहते है

गंभीर रूप से घायल रंजीत सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। थाना अजीत वाल से राज सिंह के अनुसार मृतक की पत्नी गुरमेल कौर ने बताया कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रंजीत सिंह के बच्चे विदेश में रहते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular