Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeदेशमोगा में डेरा मुखी पर रेप केस दर्ज: जेल से प्रॉडक्शन...

मोगा में डेरा मुखी पर रेप केस दर्ज: जेल से प्रॉडक्शन वारंट पर लाया गया, होटल में लाकर बनाई वीडियो, किया ब्लैकमेल – Moga News



रेप के आरोपी डेरा प्रमुख को प्रॉडक्शन वारंट पर लेकर पहुंची मोगा पुलिस।

लुधियाना के जगराओं स्थित डेरा चरण घाट के मुख्य सेवादार के खिलाफ मोगा पुलिस ने रेप का मामला दर्ज किया है। 6 मई को डेरा चरण घाट के प्रमुख बलविंदर सिंह 25 साल की लड़की को मोगा के एक होटल में लाया था।

.

इसके अलावा साढ़े चार महीने पहले डेरे के मुख्य सेवादार बलविंदर सिंह ने उसके साथ रेप किया। मोगा के एक होटल में वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लड़की को डेरे पर बुलाकर हफ्ते में दो बार रेप करता रहा। लड़की ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद डेरे के प्रधान बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

2 सितंबर को जगराओ थाने में एक महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य सेवादार बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर गोइंदवाला जेल भेज दिया गया था। आज मोगा पुलिस आरोपी बलविंदर सिंह को गोइंदवाला जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर आई और कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड लिया है।

इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ने बताया कि बुधवार को पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद गुरुवार को आरोपी बलविंदर सिंह के खिलाफ रेप और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बलविंदर सिंह को गोइंदवाला जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर मोगा की कोर्ट में पेश किया गया और 2 दिन के रिमांड पर लिया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular