उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह शुक्रवार को शिप्रा नदी में मोटर बोट से भ्रमण करने निकले। इस दौरान उनके साथ नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक भी साथ रहे। दरअसल आने वाले सिंहस्थ कुम्भ को लेकर 29 किमी के नए घाटों का निर्माण होना है। इसी को देखते हुए जल संसाधन विभाग क
.
आगामी 2028 कुम्भ को लेकर उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर नए घाटों के निर्माण को लेकर सीएम मोहन यादव ने घोषणा की थी। इसके बाद कलेक्टर रोशन सिंह ने घाटों को देखने के लिए अपनी कार की जगह मोटर बोट का सहारा लिया और अधिकारियों के साथ त्रिवेणी घाट से गऊघाट पाल का निरीक्षण किया।
इसके बाद कलेक्टर मोटर बोट से ही लालपुर भूखी माता घाट, रामघाट, ऋण मुक्तेश्वर घाट पहुंचे। कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा कि कुम्भ में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कुल 29 किमी के घाटों का निर्माण होना है। इसके लिए आगामी 15 दिन में टेंडर हो जाएंगे। आज अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर देखा है कि घाट का निर्माण कैसे होना है। कहां होगा और जहां पर होगा वहां नदी में कितनी गहराई है। घाटों पर कितनी सीढ़ियां होंगी।
सभी जानकारी लेने के बाद कलेक्टर सिंह ने नगर पालिका निगम आयुक्त आशीष पाठक और डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट के साथ जल संसाधन के अधिकारियो को समय से पहले घाटों का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।