मोतिहारी के मधुबन थाना क्षेत्र में बंजरिया गांव के पास गुरुवार देर रात एक ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शिवहर जिले के डुमरी कटसरी गांव निवासी सुभान मिस्त्री के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुभान मिस्त्री वर्षो
.
जहां गुरुवार की देर शाम वह अपने बेटे के साथ बाइक से गैराज बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा किया। वहीं लाही-लालगढ़ पथ पर बंजरिया गांव के पास बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। सुभान को तीन गोलियां लगीं। उनका बेटा बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल सुभान को तुरंत मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाया। इसके कारण सुभान की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
थानाध्यक्ष संजीव ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।