अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फिरोजाबाद में एक मोती फैक्ट्री के मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। स्टेशन रोड स्थित मोती फैक्ट्री में काम करने वाले 40 वर्षीय सत्यपाल का शव शुक्रवार सुबह नाले से बरामद हुआ।
सत्यपाल मूल रूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। वे वर्तमान में थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर में किराए के मकान में रहते थे। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं।
परिजनों के अनुसार, सत्यपाल बुधवार को फैक्ट्री में काम करने के लिए घर से निकले थे। वे शाम को घर वापस नहीं लौटे। परिवार ने काफी खोजबीन की। पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई।
राहगीरों ने शुक्रवार सुबह नाले में शव देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।