नई दिल्ली19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 3 घंटे का पॉडकॉस्ट आज शाम 5:30 बजे लाइव होगा। रूसी मूल के अमेरिकी साइंटिस्ट लेक्स फ्रिडमैन पीएम मोदी का इंटरव्यू लेंगे। इससे पहले वे डोनाल्ड ट्रम्प, इलॉन मस्क व्लोदीमीर जेलेंस्की और मार्क जुकरबर्ग जैसी हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं।
AI और रोबोटिक्स पर काम करने वाले फ्रिडमैन 2014 में गूगल के साथ जुड़े थे। हालांकि छह महीने में उन्होंने नौकरी छोड़ दी। फिर 2018 में पॉडकॉस्ट शुरू किया। उनके यूट्यूब चैनल पर 45 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

रूस में जन्म हुआ, अमेरिका में पढ़ाई की 15 अगस्त 1983 को रूस के चकालोव्स्क में जन्मे फ्रिडमैन मॉस्को में पले-बढ़े। सोवियत संघ के बिखरने के बाद, 11 साल की उम्र में उनका परिवार रूस से शिकागो चला गया।
उन्होंने इलिनोइस के नेपरविले में न्यूक्वा वैली हाई स्कूल में पढ़ाई की और ड्रेक्सेल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बी.एस. और एम.एस. की डिग्री हासिल की। उन्होंने ड्रेक्सेल से इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पीएचडी भी की है।
गूगल में नौकरी मिली, छह महीने में छोड़कर आ गए फ्रिडमैन को बायोमेट्रिक्स में पीएचडी के लिए गूगल कंपनी में काम मिल गया। लेकिन छह महीने बाद, उन्होंने नौकरी छोड़ दी। फिर बिग-डेटा एनालिटिक्स पर काम करने के लिए अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से बतौर रिसर्च साइंटिस्ट जुड़ गए।
2018 में पहला पॉडकॉस्ट किया, 2020 में नाम बदला MIT में रिसर्च साइंटिस्ट के रूप में काम करते हुए फ्रेडमैन ने 2018 में अपना पॉडकॉस्ट शुरू किया। शुरुआत में इसका नाम द आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पॉडकास्ट रखा। बाद में 2020 में इसका नाम बदलकर द लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्ट कर दिया गया। 2025 में, इस चैनल के 45 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए।
पीएम मोदी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
मोदी बोले- मुझसे भी गलतियां होती हैं…मनुष्य हूं, देवता नहीं: मैं वो नहीं, जो फेल होने पर रोता रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के साथ पॉडकास्ट किया था। 10 जनवरी को यह वीडियो सामने आया। इसमें पीएम मोदी कहते हैं कि उनसे भी गलतियां होती हैं वे मनुष्य हैं, देवता नहीं। यह पीएम मोदी का पहला पॉडकास्ट इंटरव्यू है। पढ़ें पूरी खबर…