नई दिल्ली4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमित शाह के साथ सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे।
गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मोदी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। अमित शाह ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के 100 दिन में मोदी सरकार ने 17 लाख करोड़ की योजनाएं शुरू कीं, टैक्स राहत दी और किसानों के खाते में 3 लाख करोड़ रुपए पहुंच गए।
शाह ने कहा कि आज देश की आंतरिक सुरक्षा और बाहरी सुरक्षा मजबूत है। इकॉनमी सभी 14 पैमानों पर खरी उतरी है। आज हमारी इकॉनमी में रीढ़ दिखाई देती है।
इस दौरान उन्होंने कहा- पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर यानी 15 दिन तक देशभर के सभी जरूरतमंदों की सेवा में हमारे जैसे लाखों कार्यकर्ता लगेंगे।
100 दिन की उपल्धियों पर बुकलेट लॉन्च की गई

शाह ने गिनाईं 100 दिन की उपलब्धियां…
3 बार सरकार बनाने पर: प्रधानमंत्री ने छोटे से गांव में जन्म लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बने। 10 साल में दुनियाभर से अलग-अलग राष्ट्रों ने अपने देश का सर्वोच्च सम्मान दिया। लगातार भारत के विकास, सुरक्षा और गरीबों को समर्पित सरकार चलाने के बाद तीसरी बार भाजपा को सरकार बनाने का जनादेश मिला। 60 साल बाद देश में राजनीतिक स्थिरता का माहौल आया है।
10 साल से जारी योजनाओं पर: शिक्षा में पुरातन प्रणाली को समाहित कर नई शिक्षा नीति लाए हैं। मेक इन इंडिया आज पूरी दुनिया में उत्पादन का सबसे चहेता केंद्र है। डिजिटल इंडिया को दुनिया के कई देश समझना चाहते हैं और अपनाना चाहते हैं। बैंकिंग के 13 पैरामीटर्स में हम आगे हैं। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत का भविष्य उज्ज्वल है। विदेश नीति में रीढ की हड्डी दिखाई देती है।
गरीबों-महिलाओं-युवाओं पर: 10 साल में गरीबों को घर, शौचालय, गैस, पानी, बिजली, 5 किलो अनाज और 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधाएं देने का काम किया है। अगली बार जब चुनाव में जाएंगे तो कोई व्यक्ति बिना घर का नहीं होगा। भारत का युवा नए प्लेटफॉर्म पर खड़ा होकर विश्व के युवा के साथ 2-2 हाथ कर रहा है।
100 दिन में शुरू हुई योजनाओं पर: 100 दिन में 15 लाख करोड़ रुपए की योजनाएं शुरू की गई हैं। 14 स्तंभों में इन्हें बांटा है। इन्फ्रास्ट्र्क्चर में 3 लाख करोड़ की परियोजनाएं शुरू कीं। बधावन में मेगा पोर्ट बनेगा। वाराणसी में लालबहादुर शास्त्री, बंगाल में बागडोहरा नई हवाई पट्टी बनाई जा रही है। बेंगलुरु मेट्रो-3, पुणे मेट्रो और कई सारे मेट्रो प्रोजेक्ट बढ़ाए हैं।
किसानों से जुड़े मुद्दों पर: किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 70वीं किश्त जारी की, 9.5 करोड़ किसानों को दी गई। खरीफ फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई है। एमएसपी में यूपीए और कांग्रेस सरकारों से कई गुना वृद्धि मोदी सरकार ने की है।
मध्यम वर्ग पर: 100 दिन में टैक्स राहत दी गई है। 7 लाख तक की आय अब टैक्स फ्री है। वन रैंक वन पेंशन का तीसरा संस्करण लागू कर दिया गया है। 3 करोड़ घर आवास योजना के तहत स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आगे बढ़ाया।
ये खबरें भी पढ़ें…
मोदी@74- जब 6 साल के थे, तब कांग्रेस में काम किया, 8 साल में RSS से जुड़े

74 साल पहले आज ही के दिन नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ था। इस खास मौके पर आज पीएम मोदी ओडिशा जाएंगे। यहां वे सुभद्रा योजना लॉन्च करेंगे। समाज सेवा के जुनून के चलते 68 साल पहले मोदी 6 साल की उम्र में ही कांग्रेस की ओर से महागुजरात आंदोलन का हिस्सा बने। फिर 8 साल की उम्र में RSS से जुड़े। पढ़ें पूरी खबर…
इमरजेंसी में मोदी सरदार बनकर जेल पहुंच गए थे, पढ़िए 10 अनसुने किस्से

गुजरात के वडनगर से दिल्ली पहुंचने तक के सफर में उन्हें कई संघर्षों का सामना करना पड़ा। एक चाय की दुकान से संघ प्रचारक तक और भाजपा कार्यकर्ता से देश के प्रधानमंत्री बनने तक उन्होंने कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है। पीएम मोदी के ऐसे किस्से शामिल हैं, जिनके बारे में आपने आज तक सुना या पढ़ा नहीं होगा। पढ़िए 10 किस्से…