Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमोबाइल टावर से चोरी करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार: विदेश में...

मोबाइल टावर से चोरी करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार: विदेश में बेचते थे सामान, 25-25 हजार का था इनाम – Ghaziabad News



गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई में दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी देश के 10 राज्यों में मोबाइल टावरों से महंगे उपकरण चोरी कर विदेश में बेचने का धंधा करते थे। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

.

एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद राय के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में नंदग्राम निवासी 24 वर्षीय कासिम और 26 वर्षीय फरहान शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि कासिम 5वीं तक पढ़ा है और प्लास्टिक के सामान की दुकान पर काम करता था। वहीं 12वीं पास फरहान फर्नीचर का काम करता था, लेकिन बेरोजगारी के चलते अपराध की राह पर चल पड़ा।

यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, असम, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब और मध्य प्रदेश में जियो और एयरटेल के मोबाइल टावरों से आरआरयू, बीबीयू और अन्य उपकरण चुराता था। चोरी का माल दुबई और कंबोडिया में बेचा जाता था। आरोपियों से बरामद किए गए रेडियो रिसीवर यूनिट और बेसबैंड यूनिट की कीमत करीब 25 लाख रुपए है।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के 47 सदस्य पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। यह गिरफ्तारी अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular