Tuesday, March 18, 2025
Tuesday, March 18, 2025
Homeछत्तीसगढमोबाइल ने पारिवारिक संवाद खत्म किया: अग्रवाल - Ambikapur (Surguja) News

मोबाइल ने पारिवारिक संवाद खत्म किया: अग्रवाल – Ambikapur (Surguja) News



भास्कर न्यूज | अंबिकापुर महामना मालवीय मिशन सरगुजा के तत्वावधान में आध्यात्मिक संवाद और गीता पाठ का आयोजन बीएल गुप्ता के निवास पर हुआ। नगर के विद्वानों और प्रबुद्धजनों ने गीता के 9वें अध्याय का पाठ किया। आध्यात्मिक संवाद के जरिए समसामयिक विषयों पर चर

.

गवान श्रीकृष्ण के स्मरण मात्र से शुद्धता का संचार होता है। दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि सामूहिक आध्यात्मिक संवाद से विचारों में बदलाव आता है। राज कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यक्ति कर्म से महान बनता है, इसलिए उसे अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राज नारायण द्विवेदी ने कहा कि समाज की सबसे बड़ी समस्या भ्रष्टाचार है। इसे रोकने कानून तो है, लेकिन भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो रहा। इस पर चिंतन जरूरी है। आध्यात्मिक विचारों से व्यक्ति के सोचने का तरीका बदलता है। विचारों में बदलाव से भ्रष्टाचार पर रोक लग सकती है। कुटुंब प्रबोधन के जिला प्रमुख दीनदयाल अग्रवाल ने कहा कि परिवार को एकजुट रखना और सुसंस्कारी परिवार का निर्माण जरूरी है। परिवार को विखंडन से बचाने के प्रयास होने चाहिए। टेलीविजन और मोबाइल ने पारिवारिक संवाद खत्म कर दिया है। इस समस्या का समाधान सभी जानते हैं, लेकिन अमल नहीं करते। इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। कार्यक्रम में मदनमोहन मेहता, आरएन अवस्थी, अशोक सोनकर, जय प्रकाश चौबे, हरिशंकर सिंह व अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि और अन्य।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular