राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का काशी में विरोध करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। रविवार को पांच नेताओं को नामजद करते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया। वहीं केस में अन्य प्रदर्शनकारियों की संख्या भी बताई गई, ह
.
सिगरा थाने में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व अधिवक्ता विकास सिंह, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनुपम राय, अनिरुद्ध सिंह तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि केस दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने कानून की लड़ाई लड़ने की बात कही।
बता दें कि गुरुवार की शाम करीब 7 बजे भागवत का काफिला सिगरा चौराहे से गुजर रहा था, उससे 100 मीटर पहले भारत माता मंदिर के पास यूथ कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे थे। सभी भागवत के काफिले की ओर बढ़े तो पुलिस ने रस्सी बांधकर प्रदर्शनकारियों को रोका। कांग्रेस कार्यकर्ता मोहन भागवत को गंगा जल देने जा रहे थे। कहा- संघ प्रमुख महाकुंभ स्नान करने नहीं गए, तो यहीं गंगा स्नान कराएंगे।
कांग्रेस नेताओं की ACP चेतगंज गौरव कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चारों ओर से घेर लिया। 9 लोगों को हिरासत में लेकर बाद में कई लोगों को अगले दिन छोड़ दिया गया। अब सभी के खिलाफ सिगरा पुलिस ने केस दर्ज किया है।