Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeछत्तीसगढमौसम का हाल: उत्तर भारत से आ रही हवाओं से रायपुर-बिलासपुर...

मौसम का हाल: उत्तर भारत से आ रही हवाओं से रायपुर-बिलासपुर का बदला मौसम – Raipur News


प्रदेश में उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के चलते एक बार फिर मौसम बदल गया है। पिछले 4 से 5 दिनों में 3-4 डिग्री पारा गिरा है। इससे फिर ठंडी बढ़ गई है। दरअसल, न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

.

यह गिरावट आने वाले 2-3 दिन तक बरकरार रहेगी, क्योंकि उत्तर भारत यानी जम्मू-कश्मीर में अच्छी बर्फबारी हो रही है। बीते 3 दिनों से रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में बहुत कम ठंड महसूस हो रही थी। मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक 4 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके चलते एक बार फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है।

इसके गुजरने के बाद मौसम साफ होगा। 7 जनवरी से दोबारा से पारा गिरना शुरु होगा। प्रदेश में 12 फरवरी तक सर्दी का मौसम रहता है। यानी अगले 42 दिनों तक पारा चढ़ता-उतरता रहेगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular