Thursday, April 10, 2025
Thursday, April 10, 2025
Homeहरियाणायमुनानगर में कार एसेसरीज कारोबारी की मौत: 'आधे घंटे में आता...

यमुनानगर में कार एसेसरीज कारोबारी की मौत: ‘आधे घंटे में आता हूं’ कहकर घर से निकला, 4 दिन बाद नहर में मिला शव – Yamunanagar News


यमुना नहर पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी।

यमुनानगर की बैंक कॉलोनी में रहने वाले 30 वर्षीय कार एसेसरीज कारोबारी का शव पश्चिमी यमुना नहर से बरामद हुआ है। कारोबारी आधे घंटे में लौटकर आने की बात कहकर घर से निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

.

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुमित कुमार के रूप में हुई है। गांधीनगर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि सुमित 28 मार्च की रात को अपने ताऊ के लड़के को बताकर गया था कि वह आधे घंटे में लौट आएगा। लेकिन वह घर नहीं लौटा। अगले दिन उसकी स्कूटी पश्चिमी यमुना नहर के किनारे दढ़वा घाट से मिली थी।

चार दिन बाद व्यक्ति का शव मिला

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश अभियान चलाया। 31 मार्च को गांव खुर्दी के पास दामला रोड पर नहर से शव बरामद हुआ। पानी में रहने के कारण शव क्षतिग्रस्त हालत में था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कर ली।

मौके पर जांच करती पुलिस की टीम।

पिता का पहले से निधन

सुमित के बुआ के बेटे रमेश कुमार ने बताया कि वह एक हंसमुख स्वभाव का व्यक्ति था। सुमित के पिता महेंद्र सिंह का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में उनकी विधवा मां, भाई, भाभी और बच्चे रहते हैं। सुमित अविवाहित था और उसके लिए रिश्ता तलाशा जा रहा था।

मृतक का भाई केंद्र सरकार की नौकरी में है और बहन रोहतक मेडिकल कॉलेज में कार्यरत है। गांधीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सुमित की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular