Wednesday, April 16, 2025
Wednesday, April 16, 2025
Homeहरियाणायमुनानगर में तेज रफ्तार डंपर ने बच्चे को कुचला: मौके पर...

यमुनानगर में तेज रफ्तार डंपर ने बच्चे को कुचला: मौके पर मौत, पिता के साथ मामा को छोड़ने आया था, वाहन पहले ट्रैक्टर से टकराया – Yamunanagar News


घटना स्थल पर ट्रैक्टर और डंपर की टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त।

यमुनानगर के विश्वकर्मा चौक बाईपास पुल पर सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार डंपर ने ढाई वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। डंपर ने पहले बेकाबू होकर ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारी। उसके बाद सड़क पार कर रहे बच्चे को भी चपेट में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

घटना बुधवार सुबह की है। पिता रविंद्र अपने बेटे रोय को साथ लेकर अपने मामा को बस में बिठाने चौक पर आया था। डंपर ने पहले लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारी। इसके बाद सड़क पार कर रहे बच्चे को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके से फरार डंपर ड्राइवर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने डंपर चालक को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह मौके से फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने कुछ देर सड़क जाम कर दी। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकराया डंपर।

मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाली स्थिति

हमीदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना इंचार्ज जसवंत सिंह के अनुसार मृतक रोय का परिवार गुलाब नगर में किराए के मकान में रहता है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। रोय की एक 5 वर्षीय बहन भी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल पर भारी वाहनों की गति पर कोई नियंत्रण नहीं है। पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने यातायात नियंत्रण के लिए विशेष उपाय करने की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular