Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeहरियाणायमुनानगर में हाइटेंशन तार की चपेट में आया परिवार: छत पर...

यमुनानगर में हाइटेंशन तार की चपेट में आया परिवार: छत पर बैठ खा रहे थे खाना; आठ माह की बच्चा भी झुलसा, बाल-बाल बचे – Yamunanagar News


एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचे घायल

यमुनानगर में मंगलवार की रात घर की छत पर बैठ खाना खा रहा एक परिवार हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। हादसे में पति-पत्नी सहित आठ माह का बच्चा करंट से झुलस गया। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

.

घायल राजकुमार ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी के दरियाबाद का रहने वाला है। यहां पर प्लाइवुड की फैक्टरी में काम करता है और परवालो में किराये के मकान में अपनी पत्नी और आठ माह के बच्चे के साथ रहता है।

एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचे घायल

गर्मी लगी तो छत पर गए खाना खाने

मंगलवार की रात करीब आठ बजे लाइट चली चली गई थी। ऐसे में घर के अंदर काफी गर्मी लग रही थी। पत्नी ने खाना बनाया तो सोचा कि छत पर चलते हैं वहीं पर बैठकर खाना खाएंगे। करीब 09 बजे से छत पर गए और चटाई बिछाकर खाना खाने लगे।

खाना खाकर जैसे ही वह उठा और अंगड़ाई ली तभी छत के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तार ने उसे चपेट में लेकर झटक दिया। चटाई पर बैठी उसकी पत्नी और बच्चा भी करंट लगने से झुलस गया। गनिमत रही की कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

हल्के धमाके के साथ उठी चिंगारियां

हम तीनों को पड़ोसियों की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज किया और खतरे से बाहर बताया। राजकुमार के पड़ोसी नागेश्वर ने बताया कि वह भी उस समय साइड में अपने घर की छत पर खड़ा था। उसने से देखा कि राजकुमार की छत पर अचानक से चिंगारियां उठी हैं और हल्के धमाके की आवाज भी आई है।

वह तुरंत समझ गया कि जरूर उन्हें छत के ऊपर से गुजर रही तार से करंट लगा है। वह एक दम से राजकुमार की घर की तरफ भागा तो देखा कि राजकुमार जमीन पर पड़ा था और उसका 08 माह का बच्चा जोर-जोर से रो रहा ह। करंट लगने से बच्चे को भी हल्की चोट आई है।

तीनों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मलहम पट्टी की। तीनों की तबीयत अब ठीक है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular