Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeहरियाणायमुनानगर में होटल लेजाकर महिला से रेप: वीडियो बनाकर करता रहा...

यमुनानगर में होटल लेजाकर महिला से रेप: वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, गिरफ्तार कर भेजा जेल – Yamunanagar News



यमुनानगर में सिटी थाना क्षेत्र में महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले तो महिला को होटल लेकर जबरदस्ती गलत काम किया और उसका वीडियो बनाकर उसे बाद में ब्लैकमेल कर उसका रेप किया।

.

आरोपी के खिलाफ महिला ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके अगले दिन ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह वासी हमीदा के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी अनुसार सिटी थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पुराना हमीदा निवासी गुरप्रीत सिंह से करीब डेढ़ साल से जान पहचान थी। एक दिन गुरप्रीत उसको होटल में लेकर गया और वहां पर उसकी मर्जी के बिना उसके साथ गलत काम किया।

इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी वहां वीडियो भी बनाई। उस घटना के बाद आरोपी उसे वही वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। ऐसे में उसके दबाव बनाकर कई बार उसके साथ गलत काम किया। जब भी आरोपी को मना करती तो वह उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सिटी थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच महिला एएसआई शिमला को सौंपी गई। उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। सोमवार को उसे पकड़कर कोर्ट में पेश किया और वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular