Thursday, April 10, 2025
Thursday, April 10, 2025
Homeहरियाणायमुनानगर में 12वीं के स्टूडेंट ने की आत्महत्या: युवक ने घर...

यमुनानगर में 12वीं के स्टूडेंट ने की आत्महत्या: युवक ने घर में लगाया फंदा, परीक्षा के बाद था खुश – Yamunanagar News


अस्पताल में विलाप करता भाई व परिजन, पुलिस जांच करते हुए।

यमुनानगर जिले के सुंदर नगर फेस-2 में एक 17 वर्षीय स्टूडेंट ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है। वह नव प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा का स्टूडेंट था। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जां

.

मां जगाने पहुंची, दरवाजा मिला बंद

जानकारी के अनुसार अर्जुन नगर पुलिस चौकी इंचार्ज राजपाल सिंह ने बताया कि आशीष की मां उसे जगाने के लिए गई, तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिवार को चिंता हुई। अंदर जाकर देखा तो आशीष ने फांसी लगा ली थी।

वारदात के बाद मौजूद परिजन।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। आशीष आर्ट्स का विद्यार्थी था और हाल ही में उसने 12वीं की परीक्षाएं दी थी। परिवार के अनुसार परीक्षा के बाद वह खुश था और किसी परेशानी के लक्षण नहीं दिखे थे। राकेश कुमार के दो बेटों में आशीष छोटा था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मानसिक परेशानी को आत्महत्या का कारण बताया है। मामले की गहन जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular