Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeझारखंडयादव महासभा के होली मिलन समारोह में रंग-गुलाल की धूम - Dumka...

यादव महासभा के होली मिलन समारोह में रंग-गुलाल की धूम – Dumka News



.

प्रांतीय यादव महासभा झारखंड की दुमका जिला इकाई ने इंडोर स्टेडियम प्रांगण में होली मिलन समारोह आयोजित की गई। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर रंग अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिलाध्यक्ष शिवनारायण दर्बे की अध्यक्षता में हुई इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से यदुवंशी समाज के युवा और गणमान्य लोग शामिल हुए। देवघर से आए संगीत कलाकारों ने श्रीकृष्ण भजन और होली गीतों से समां बांधा। समारोह में समाज में एकता, अखंडता और उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर बधाई दी गई। कार्यक्रम में महासभा के संरक्षक दिवाकर महतो,अमरेंद्र कुमार यादव ,अनंत पंजियारा, डॉ. जैनेन्द्र यादव, समेत सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन जिला कार्यालय ग्रांट इस्टेट में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने की। उन्होंने सभी को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि होली उमंग और उत्साह का पर्व है। लेकिन इस बार विश्वकर्मा समाज के लिए यह फीकी रहेगी।

उन्होंने बताया कि दो साल से दुमका नगर क्षेत्र में लकड़ी मिलें बंद हैं। लकड़ी उपलब्ध नहीं होने से समाज के लोगों का काम प्रभावित हुआ है। बेरोजगारी बढ़ रही है, जो चिंता का विषय है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। बढ़ईगिरी को मनरेगा से जोड़कर बेरोजगारी की समस्या का समाधान किया जा सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष जयराम शर्मा ने होली गीत गाकर माहौल खुशनुमा बना दिया। प्रदेश सचिव पवन शर्मा, कोकील मिस्त्री, प्रद्युमन शर्मा, जगन्नाथ मिस्त्री, सोनम कुमारी और सुशीला देवी ने फागुन गीत गाए। ढोल-मंदार की धुन पर सभी झूम उठे। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव जयप्रकाश शर्मा, जिला महासचिव रवींद्र शर्मा, जिला संरक्षण अनंत शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अरुण शर्मा, महिला महासचिव सोनम कुमारी, सुशीला देवी, नीलू मारिया आदि थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular