Sunday, March 16, 2025
Sunday, March 16, 2025
Homeबिहारयुवक की हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार: शेखपुरा में मृतक...

युवक की हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार: शेखपुरा में मृतक के शरीर में मिले तीन गोली के निशान, आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड – Sheikhpura News



शेखपुरा में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 16 फरवरी की शाम मटोखर गांव में हुई। मृतक की पहचान बुधौली बाजार मोहल्ला निवासी सुरेश यादव के बेटे सुबोध यादव(36) के रूप में हुई है।

.

घटना उस समय हुई जब सुबोध बाइक से अपने ससुर कारु यादव के घर जा रहा था। मटोखर गांव में एक सुनसान जगह पर बदमाशों ने उसकी बाइक रोककर गोलियां चला दीं। पुलिस को मृतक के शरीर पर तीन गोलियों के निशान मिले।

नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में मटोखर गांव के नीतीश कुमार और कोसुंभा थाना क्षेत्र के कृपा बीघा गांव निवासी गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में एसआई राम कुमार रविदास, रौशन कुमार, अमित कुमार, प्रीति कुमारी और एएसआई जय कुमार यादव शामिल थे।

आरोपी का है आपराधिक इतिहास

पुलिस ने बताया कि मृतक सुबोध यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पथला फार गांव में हुई हत्या मामले में नामजद था। घटना से कुछ दिन पहले ही वह शेखपुरा जेल से जमानत पर छूटा था। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular