अशोकनगर की जेल कॉलोनी में गुरुवार की शाम एक 24 साल के युवक ने घर में पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। जिस समय युवक ने फांसी लगाई उस समय उसके घर पर कोई नहीं था। युवक ने एक पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। युवक एक शोरूम पर काम करता था। सुसाइड नोट में कर्म
.
24 साल का अभिषेक बैरागी खमखेड़ी थाना ईसागढ़ का रहने वाला था। अभिषेक अपनी मां के साथ जेल कॉलोनी में रह रहा था। शाम के समय युवक की मां घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान युवक ने गमछे से फंदा लगा लिया। जब मां वापस आई तो उसने बेटे को फंदे पर लटकता देखा।
मां की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की डेड बॉडी को फंदे से नीचे उतरा और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
कार शोरूम के कर्मचारियों का नाम लिखा युवक के परिजनों ने बताया कि अभिषेक कुछ समय पहले एक कार शोरूम पर काम करता था। वहां के एक कर्मचारी भरत पाल यादव ने उसे भगा दिया था। इसके बाद से नौकरी नहीं मिल रही थी। अभिषेक काफी समय से परेशान था।