Tuesday, March 18, 2025
Tuesday, March 18, 2025
Homeजॉब - एजुकेशनयूपी करेंट अफेयर्स - 18 मार्च: नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय उद्यमिता कार्यशाला...

यूपी करेंट अफेयर्स – 18 मार्च: नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय उद्यमिता कार्यशाला का आयोजन होगा; चंद्रयान-5 मिशन को केंद्र से मंजूरी मिली


  • Hindi News
  • Career
  • UP Current Affairs 18th March | International Workshop On Entrepreneurship To Be Held In Noida; Chandrayaan 5 Mission Gets Approval From The Centre

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 18 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स-

1. नोएडा में उद्यमिता पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन: 20 मार्च से नोएडा में उद्यमिता पर अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यशाला नोएडा में राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान (NIESBUD) में होगी।

यह कार्यशाला नोएडा में राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान (NIESBUD) में होगी।

  • इस कार्यशाला में 20 से अधिक देशों के प्रतिभागी उद्यमिता और नेत्तृत्व क्षमता के विकास से संबंधित क्वालिटीज सीखेंगे।
  • इस कार्यशाला का आयोजन भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।

2. अंबेडकरनगर में राज्य स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन: 16 मार्च से अंबेडकरनगर जनपद में राज्य स्तरीय ओपन महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता (मध्य) ने राज्य स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता (मध्य) ने राज्य स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

  • इस टूर्नामेंट का आयोजन अंबेडकरनगर के राजकीय एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है।
  • इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
  • इसका आयोजन खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के सहयोग से हो रहा है।

राष्ट्रीय

3. चंद्रयान-5 मिशन को केंद्र की मंजूरी मिली: 16 मार्च को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने भारत सरकार द्वारा चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दे दिए जाने की घोषणा की।

सितंबर, 2024 में भारत सरकार से चंद्रयान-4 मिशन की मंजूरी मिली थी।

सितंबर, 2024 में भारत सरकार से चंद्रयान-4 मिशन की मंजूरी मिली थी।

  • चंद्रयान-5 मिशन चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए 250 किलोग्राम वजनी रोवर ले जाएगा।
  • चंद्रयान-5 मिशन में जापान भारत का सहयोगी देश होगा।

4. नई दिल्ली में आसियान रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन होगा: 19 से 20 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली में काउंटर टेररिज्म पर आसियान रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन के साथ-साथ विशेषज्ञ कार्य समूह (EWG) की 14वीं बैठक का आयोजन किया जाएगा।

भारत और मलेशिया आसियान रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन के साथ विशेषज्ञ कार्य समूह (EWG) की 14वीं बैठक बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

भारत और मलेशिया आसियान रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन के साथ विशेषज्ञ कार्य समूह (EWG) की 14वीं बैठक बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

  • इस आयोजन में 10 आसियान सदस्य राष्ट्र (ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, वियतनाम, सिंगापुर और थाईलैंड) और 8 संवाद सहयोगी देश (ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, जापान, चीन, अमरीका और रूस) हिस्सा ले रहें हैं।

5. नई दिल्ली में प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र पर 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन: 16 मार्च को नई दिल्ली में प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र पर 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कॉर्पोरेट और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सम्मेलन का उद्घाटन किया।

कॉर्पोरेट और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सम्मेलन का उद्घाटन किया।

  • यह सम्मेलन प्रतिस्पर्धा कानून के अर्थशास्त्र के क्षेत्र में काम करने वाले विद्वानों, व्यवसायियों और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाता है।
  • साल 2016 से हर साल भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा इसका आयोजन किया जाता है।

6. मशहूर उड़िया साहित्यकार रमाकांत रथ का निधन हुआ: 16 मार्च को मशहूर उड़िया साहित्यकार रमाकांत रथ का निधन हो गया।

केते दिनार, अनेक कोठरी, संदिग्ध मृगया, सप्तम ऋतु आदि रमाकांत रथ के प्रमुख कविता संग्रह हैं।

केते दिनार, अनेक कोठरी, संदिग्ध मृगया, सप्तम ऋतु आदि रमाकांत रथ के प्रमुख कविता संग्रह हैं।

  • इनका जन्म दिसंबर, 1934 में कटक (ओडिशा) में हुआ था।
  • इन्हें इनकी साहित्यिक रचनाओं के लिए सरला पुरस्कार, साहित्य अकादमी पुरस्कार, विषुव पुरस्कार, सरस्वती सम्मान और कबीर सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है।
  • साल 2006 में रमाकांत रथ को भारत सरकार द्वारा साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय

7. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का भारत दौरा: 16 मार्च को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन अपनी 5 दिवसीय (16-20 मार्च, 2025 तक) भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुचे।

प्रधानमंत्री के रूप में पहली भारत यात्रा पर आए क्रिस्टोफर लक्सन (दाएं) ने पीएम मोदी (बाएं) से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री के रूप में पहली भारत यात्रा पर आए क्रिस्टोफर लक्सन (दाएं) ने पीएम मोदी (बाएं) से मुलाकात की।

  • क्रिस्टोफर लक्सन ‘रायसीना डायलॉग- 2025’ के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
  • इस यात्रा के दौरान भारत-न्यूजीलैंड के मध्य खेल, शिक्षा, पर्यावरण तथा व्यापार एवं निवेश से संबंधित कई समझौतों को अंतिम रूप दिया जाना है।
  • साल 2026 में दोनों देशों ने खेल संबंधों के 100 साल मनाने का निर्णय लिया गया है।

8. भारत – न्यूजीलैंड ने FTA वार्ता शुरू करने की घोषणा की: 16 मार्च, 2025 को भारत-न्यूजीलैंड ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) हेतु वार्ता शुरू करने की घोषणा की।

FTA की घोषणा भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (दाएं) और न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले (बाएं) ने नई दिल्ली में की।

FTA की घोषणा भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (दाएं) और न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले (बाएं) ने नई दिल्ली में की।

  • भारत-न्यूजीलैंड एफटीए वार्ता का उद्देश्य संतुलित परिणाम प्राप्त करना है जो आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण को बढ़ाए और बाजार पहुंच में सुधार करे।
  • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दीर्घकालिक साझेदारी है, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों के बीच मजबूत संबंधों और आर्थिक पूरकताओं पर आधारित है।

18 मार्च का इतिहास:

  • 1801 में भारत में हथियार बनाने का पहला कारखाना स्थापित किया गया था।
  • 1858 में डीजल इंजन के खोजकर्ता रूडोल्फ डीजल का जन्म हुआ था।
  • 1914 में आजाद हिंद फौज के सैनिक गुरबख्श सिंह ढिल्लों का जन्म हुआ था।
  • 1915 में डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट को मंजूरी दी गई थी।
  • 1919 में रॉलेट एक्ट पारित किया गया था।
  • 1922 में महात्मा गांधी को पहली बार कारावास की सजा सुनाई गई थी।
  • 1944 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार कर भारत में प्रवेश किया था।
  • 1965 में रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव अंतरिक्ष में प्रवेश करने वाले पहले व्यक्ति बने थें।
  • 1972 में भारत में पहले विश्व पुस्तक मेले की शुरूआत हुई थी।
  • 2006 में संयुक्त राष्ट्र ने ‘मानवाधिकार परिषद’ के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया था।
  • 2017 में योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री बने थे।

ये खबर भी पढ़ें…

यूपी करेंट अफेयर्स – 17 मार्च: सुनीता विलियम्स को लेने पहुंचा ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट, पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 17 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular