Wednesday, June 4, 2025
Wednesday, June 4, 2025
Homeउत्तर प्रदेशयूपी पुलिस में चयनित छात्रों का सम्मान: सहारनपुर में 15 युवाओं...

यूपी पुलिस में चयनित छात्रों का सम्मान: सहारनपुर में 15 युवाओं को विधायक किरत सिंह ने किया सम्मानित, शील्ड और माला से नवाजा – Saharanpur News


तारिक सिद्दीकी | सहारनपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चयनित युवाओं को सम्मानित करते हुए विधायक कीरत सिंह।

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में यूपी पुलिस की तैयारी कर रहे 110 छात्र-छात्राओं में से 15 युवाओं का चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक चौधरी किरत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह भी उपस्थित रहे। विधायक किरत सिंह ने सभी चयनित छात्रों को शील्ड और माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाएं तभी सफल होती हैं जब युवा उनका लाभ उठाकर आगे बढ़ते हैं।

विधायक ने प्रदेश सरकार की युवा कल्याण नीतियों की जानकारी दी। शिक्षा लाइब्रेरी के संचालक चौधरी शाहरुख ने इन छात्रों को तैयारी के दौरान मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराए।

सम्मानित होने वाले छात्रों में सविता देवी, सोनिया, शालू देवी, मोहम्मद उस्मान, भावना, रजत सैनी, सौरव कुमार, अतुल सैनी, प्रद्युम्न, विशाल कुमार, ओमवीर सिंह, हर्ष कुमार और प्रियांशु शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular