Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeउत्तर प्रदेशयेलो हाउस ओवरऑल चैंपियन का हुआ समापन: कुलपति ने विजेता खिलाड़ियों...

येलो हाउस ओवरऑल चैंपियन का हुआ समापन: कुलपति ने विजेता खिलाड़ियों को दिया ट्रॉफी मेडल व प्रशस्ति पत्र – Ayodhya News



आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय 32वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। खेल प्रतियोगिता का समापन महिला एवं पुरुष वर्ग में 100 मीटर फाइनल दौड़ के साथ हुआ। उसके बाद सभी आठों हाउस की टीम न

.

कबड्डी में महिला और पुरुष दोनों वर्ग के खेल में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। महिला वर्ग कबड्डी में ऑरेंज हाउस की टीम को जीतते-जीतते स्वर्ण पदक से हाथ धोना पड़ा। खेल के अंत में ग्रीन हाउस के खिलाड़ियों विपक्षी टीम को जोरदार पटखनी देते हुए स्वर्ण पदक को अपनी झोली में डाल लिया। यही हाल कबड्डी पुरुष वर्ग में रहा। यलो हाउस के खिलाड़ियों ने पर्पल हाउस की टीम को जोरदार पटखनी दी और स्वर्ण पदक को अपने नाम कर लिया। वॉलीबॉल पुरुष वर्ग के फाइनल में पिंक और ग्रीन हाउस की टीम के बीच भी कांटे की टक्कर देखने के मिली। पिंक हाउस की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक को अपने कब्जे में कर लिया और ग्रीन हाउस को हार का मुंह देखना पड़ा। वॉलीबॉल महिला में ग्रीन हाउस का स्वर्ण पदक पर कब्जा रहा जबकि रेड हाउस उपविजेता रही। यही हाल खो-खो पुरुष वर्ग में रहा। यहां भी खो-खो का खेल रोमांचक रहा जिसमें पिंक हाउस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक को अपनी झोली में डाल लिया जबकि ग्रीन हाउस की टीम उपविजेता रही। खो-खो महिला वर्ग में यलो हाउस ने शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमा लिया। बास्केटबॉल पुरुष वर्ग में ग्रीन हाउस को स्वर्ण पदक व ऑरेंज उपविजेता रही। महिला वर्ग में ब्लू हाउस विजेता व ऑरेंज हाउस उप विजेता रही।

100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में येलो हाउस के दिग्विजय ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया जबकि सूरज को रजत व निखिल को कांस्य पदक मिला। 100 मीटर महिला वर्ग में ऑरेंज हाउस की तृप्ती सोनी ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया और ऑरेंज हाउस की अनिका गुप्ता रजत व सक्षम पटेल को कांस्य पदक ही मिल सका। 5000 मीटर महिला दौड़ में शानदार प्रदर्शन करने पर ऑरेंज हाउस की महिमा देवी को स्वर्ण पदक मिला, यलो हाउस की पत्थन महादीव को रजत व जयाकुमारी को कांस्य पदक मिला।

5000 मीटर पुरुष वर्ग में पिंक हाउस के सचिन को स्वर्ण पदक व यलो के हंसराज यादव को रजत पदक मिला। मार्च पास्ट में यलो हाउस की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि पर्पल हाउस दूसरे व ग्रीन हाउस का तीसरा स्थान रहा। खेल में डा. नवीन कुमार सिंह, इंजीनीयर वी.के सिंह, अभिषेक सिंह, डॉ देवनारायण, डा. वी.पाल, जितेंद्र मौर्य, कन्हैया मिश्रा, अऩुराग सिंह व आनंद दूबे निर्णायक रहे। प्रतियोगिता क्रीड़ा प्रभारी अधिकारी डा. संजय पाठक व छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. डी. नियोगी के संयोजन में आयोजित किया गया। सभी हाउस टीमों के अध्यक्ष, सह अध्यक्षों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विवि की चिकित्सा टीम के सहयोग से खेल प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक आयोजित किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular