Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeदेशयोगी बोले- अबू आजमी को यूपी बुलाइए, इलाज कर देंगे: औरंगजेब...

योगी बोले- अबू आजमी को यूपी बुलाइए, इलाज कर देंगे: औरंगजेब जैसी कमबख्त औलाद किसी को न हो, खुद उसके पिता ने कहा था – Uttar Pradesh News


यूपी बजट सत्र के आखिरी दिन सीएम योगी ने विधान परिषद में जवाब दिया। कहा- ये लोग (सपा) औरंगजेब को अपना आदर्श मान रहे हैं। उसका पिता शाहजहां अपनी जीवनी में लिखता है- खुदा करे कि ऐसा कमबख्त किसी को पैदा न हो।

.

उसने शाहजहां को आगरा के किले में कैद कर रखा था। एक-एक बूंद पानी के लिए तरसाया। जिसका आचरण औरंगजेब जैसा है, वही उस पर गौरव की अनुभूति करेगा। ये लोग भारत की आस्था पर प्रहार करने वाला क्रूर शासक औरंगजेब को अपना आदर्श मानते हैं।

कोई मुसलमान भी अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता। शाहजहां ने अपनी जीवनी में औरंगजेब को कोसते हुए लिखा- तुमसे अच्छे तो ये हिंदू हैं, जो जीते जी अपने मां-बाप की सेवा करते हैं। मरने के बाद भी साल में एक बार तर्पण करते हुए उन्हें पानी अर्पित करते हैं।

भारत की आस्था को रौंदने वाले का महिमामंडन करने वाले सदस्य को सपा बाहर निकाल देना चाहिए। उसे (अबू आजमी) यहां बुलाइए। उत्तर प्रदेश ऐसे लोगों का उपचार करने में देर नहीं करता।

पहले जानिए अबू आजमी ने औरंगजेब पर क्या कहा था

महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी ने कहा था- हमें गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए हैं। मैं उसे क्रूर शासक नहीं मानता। छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच धार्मिक नहीं बल्कि सत्ता और संपत्ति के लिए लड़ाई थी। अगर कोई कहता है कि यह लड़ाई हिंदू और मुसलमान को लेकर थी, तो मैं इस पर विश्वास नहीं करता।

अब योगी की 11 बड़ी बातें पढ़िए-

1 कोई औलाद औरंगजेब बनी गई तो ऐसे मां-बाप के लिए हमने व्यवस्था की हमने नगर विकास के लिए 125 नए नगर निकाय गठित किए हैं। प्रयागराज की तर्ज पर शहरों का विकास करेंगे। 17 स्मार्ट सिटी की तर्ज पर अन्य निकायों का विकास करेंगे। रैपिड रेल दिल्ली-गाजियाबाद के बाद मेरठ तक बढ़ा रहे हैं। लखनऊ को स्टेट कैपिटल रीजन के तौर पर भी बजट दिया गया है। हर गांव में उत्सव भवन का निर्माण होगा। हर गांव में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। बुजुर्ग मां-बाप के लिए ओल्ड एज होम के लिए भी बजट दिया गया है। अगर कोई औलाद औरंगजेब बन गई तो ऐसे मां-बाप के लिए भी सरकार ने व्यवस्था की है।

2- निराश्रित गोवंश आपकी देन, दूध पीकर आपने छोड़ दिया निराश्रित गोवंश आपकी ही देन है। दूध पीकर आपने ही उन्हें छोड़ दिया और अब सरकार को कोसते हैं। इसके लिए बजट में 2000 करोड़ रुपए दिए गए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उद्यमशीलता सरकार की प्राथमिकता में हैं। आउटसोर्सिंग के लिए हम आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए कॉर्पोरेशन का गठन करने जा रहे हैं, जिससे उन्हें 16 हजार रुपए न्यूनतम वेतन मिल सके।

3- दरिद्रता वहां रहेगी, जहां नास्तिकता रहेगी दरिद्रता वहां रहेगी, जहां नास्तिकता रहेगी। मंदिरों में पैसा तो रहेगा ही। शिक्षक को प्रगतिशील बनना चाहिए। इसके लिए वित्त मंत्री की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है। एथनॉल उत्पादन में आज यूपी नंबर एक है। सपा के समय धान-गेहूं बिचौलियों से खरीदा जाता था, जबकि हम इसे सीधे किसानों से खरीद रहे हैं। आपकी तुलना में ढाई गुना अधिक गेहूं की खरीद की गई है।

सीएम ने कहा- सपा के समय धान-गेहूं बिचौलियों से खरीदा जाता था,

सीएम ने कहा- सपा के समय धान-गेहूं बिचौलियों से खरीदा जाता था,

3- हम आपकी पीड़ा को समझ सकते हैं… डॉ. भीमराव अंबेडकर का सम्मान करना सपा के लिए दूर की बात है, बल्कि उन्होंने उनके नाम को मिटाने का प्रयास किया। कोई संस्था तक नहीं खड़ी की, जबकि हमने पंचतीर्थ बनाया। लखनऊ में डबल इंजन की यह सरकार अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण करने जा रही है।

दलित बच्चों को स्कॉलरशिप भी देने जा रहे हैं। सावित्रीबाई फुले के नाम पर योजना चला रहे हैं। हमने सामाजिक न्याय से जुड़े सभी पुरोधाओं को सम्मान देने का काम किया। हम आपकी पीड़ा को समझ सकते हैं। आप एक परिवार से बाहर निकल ही नहीं पाते।

निषादराज के नाम पर प्रयागराज में कॉरिडोर बनाया गया। आप पीडीए की बात करते हैं, लेकिन श्रावस्ती और बहराइच में महाराजा सुहेलदेव का स्मारक बनने ही नहीं देते थे। हमारी सरकार ने इसे बनाया।

4- आपको अपने किए पर पश्चाताप करना चाहिए एक समय था कि 2017 से पहले, लालबिहारी जी, आप देश में कहीं जाते तो होटल में एक कमरा तक नहीं मिलता था। आजमगढ़ का नाम बताने पर तो और भी नहीं मिलता था। लेकिन हमने आज प्रदेश की पहचान बदल दी।

अब आपको सम्मान मिलेगा। यूपी का युवा अपनी पहचान नहीं बताता था, आज उसे सम्मान मिलता है। आपको आत्ममंथन करना चाहिए। आपके पास कोई काम तो नहीं है। पिछले कामों के लिए पश्चाताप करते हुए अपने किए पर माफी मांग लेते। कम से कम लोगों को लगेगा कि गलती पर पश्चाताप तो कर रहे हैं।

5- लोहिया ने कहा था- राम, श्रीकृष्ण-भोलेनाथ एकात्मकता के आधार राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि भारत की एकात्मकता के तीन आधार हैं- भगवान राम, श्रीकृष्ण और भगवान भोलेनाथ। वे प्रखर समाजवादी थे। हमारी विचारधारा से जुड़े नहीं थे, लेकिन वे मुद्दों पर लड़ते थे। लेकिन सपा उनके विचारों से कितनी दूर जा चुकी है। आज राम, कृष्ण और शंकर जी को कोसना उनकी प्रवृत्ति बन गई है।

सीएम ने कहा- आज राम, कृष्ण और शंकर जी को कोसना सपाइयों की प्रवृत्ति बन गई है।

सीएम ने कहा- आज राम, कृष्ण और शंकर जी को कोसना सपाइयों की प्रवृत्ति बन गई है।

7- महाकुंभ ने एक हिंदू विमर्श भी पैदा किया महाकुंभ ने एक हिंदू विमर्श भी पैदा किया। विज्ञान भी यही कहता है कि बहता हुआ जल स्वयं को पवित्र करता रहता है। हाल ही में राज्यपाल के अभिभाषण में बताया गया कि प्रदूषण बोर्ड द्वारा संगम के जो भी नमूने लिए गए, वे सभी मानकों पर खरे उतरे। हमारी नदी संस्कृति अपनी शुद्धता का स्वयं ध्यान रखती है।

आर्थिकी का पक्ष भी महत्वपूर्ण है। भारत के विकास को आस्था से जोड़कर नए-नए अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। 2019 से पहले वाराणसी में कितने श्रद्धालु और पर्यटक आते थे? और आज काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद कितनी संख्या में लोग आ रहे हैं?

45 दिनों तक काशी पूरी तरह से भरी रही। प्रतिदिन 5 से 25 लाख लोग पहुंच रहे थे। काशी के वैभव और भव्यता को देखकर सभी अभिभूत हो रहे थे। काशी वासियों का धैर्य अभिनंदन योग्य है। उन्हें आवागमन में परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने सभी को गले लगाया। अयोध्या में भी यही दृश्य था। वहां भी प्रतिदिन 5 से 15 लाख श्रद्धालु पहुंच रहे थे।

8- 100 से अधिक देशों के लोग महाकुंभ में आए 100 से अधिक देशों के लोग महाकुंभ में आए थे। एक नाविक की चर्चा कर रहा हूं। उसके परिवार में 130 नौकाओं का बेड़ा है। 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच में 30 करोड़ कमाए हैं। क्या इससे ज्यादा कोई कमा सकता है। मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा था। हमारे साथ दोनों डिप्टी सीएम और मंत्रिमंडल के लोगों ने उन नाविकों का सम्मान करने गए थे।

महाकुंभ में मुझे एक परिवार मिलने आया था। परिवार ने बताया कि 10 का हमारा ग्रुप है। नाव वालों ने संगम में स्नान करा दिया। हर ग्रुप से 2000 हजार लेते थे। 2 घंटे के अंदर नहा कर लिया था। 20 हजार तो वह एक घंटे में कमा रहे थे। महाकुंभ से यूपी की अर्थव्यवस्था में साढ़े तीन लाख की बढ़ोतरी होगी। इसका विजन पीएम मोदी ने पूरे देश को दिया है।

9- डिजिटल लेन-देन में यूपी नंबर-1 ब्रिटेन ने देश पर 200 साल तक शासन किया। उसे पछाड़कर भारत 5वीं अर्थव्यवस्था बन गया है। आपने यूएस की चर्चा नहीं की, जिस इंग्लैंड में आपके नेता निवेश करते हैं। वहां की भी चर्चा कर लें। इन देशों ने कितना कर्जा लिया है। भारत ने इसकी तुलना में कम कर्जा लेता है। आपको इसके बारे में सोचना चाहिए।

2023-24 में देश की जेडीपी 6.5 प्रतिशत से बढ़ा है। यूपी 11 प्रतिशत से अधिक तेजी से ग्रोथ कर रहा है। यूपी ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया। महाकुंभ के दौरान जो बाहर के लोग आते थे, उनको यहां डीजल-पेट्रोल सस्ता मिलता था। दूसरे राज्यों में वैट अधिक है। डिजिटल लेन-देन में हम नंबर-1 है। आधे से अधिक लोग UPI से लेन-देन कर रहे हैं।

10- आपने यूपी को अंधेरे में छोड़ा था… बेरोजगारी की दर आपके समय में क्या थी? किसान आत्महत्या करता था, युवा पलायन करता था। कानून व्यवस्था का यह हाल था कि हर दूसरे दिन दंगे होते थे। आप लोग पहले अपने कारनामे तो देखिए। यूपी जल, नभ और थल में बेहतर हुआ है। यूपी के पास 10 लेन का एक्सप्रेसवे है। हमारे पास सबसे अधिक ट्रेनें हैं। हल्दिया से वाराणसी के बीच वॉटरवे कनेक्टिविटी मिल चुकी है।

हम एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे पर काम कर रहे हैं। आपने यूपी को अंधेरे में छोड़ा था। ट्रांसफर जलने पर महीनों तक नहीं बदला जाता था। हम समान रूप से बिजली दे रहे हैं। अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में डेवलेप किया जा रहा है। 17 अन्य नगर निगमों को सोलर सिटी के रूप में डेवलेप करेंगे।

11- पूरी दुनिया की मीडिया ने महाकुंभ की सराहना भगवान श्रीकृष्ण ने भगवदगीता में कहा है- मुझे जैसी दृष्टि से जो देखना चाहे, देख सकता है। इस आयोजन की पूरी दुनिया की मीडिया ने सराहना की। 66 करोड़ 30 लाख से अधिक श्रद्धालु आए। इन 45 दिनों में कोई लूट, अपहरण, दुष्कर्म या छेड़छाड़ की घटना नहीं हुई, जिससे कोई शर्मिंदगी महसूस करे। यह सामाजिक अनुशासन नहीं तो और क्या है? एकात्मकता का इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है?

महाकुंभ में पहुंचे श्रद्धालुओं ने यह संदेश दिया कि दुनिया जान ले कि संपूर्ण हिंदू समाज एकजुट है। जिस गंगा की पवित्रता और अविरलता पर सवाल उठते थे, उसी के संरक्षण के लिए नमामि गंगे परियोजना चलाई गई। उत्तर प्रदेश में मां गंगा बिजनौर से बलिया तक 1000 किमी की यात्रा करती हैं।

सबसे क्रिटिकल पॉइंट कानपुर था। वहां सीसामऊ में 125 वर्षों से रोजाना 4 करोड़ लीटर सीवेज गंगा में गिरता था। 2015 में पीएम मोदी ने इसे रोकने का निर्देश दिया था, लेकिन सपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। हमने सीसामऊ के सीवर पॉइंट को सेल्फी पॉइंट बना दिया।

——————–

सीएम योगी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें-

विधानसभा में योगी बोले- जो हमारा, हमें मिलना चाहिए…इसके इतर कुछ नहीं

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को सीएम योगी ने विपक्ष के सवालों के जवाब दिए। कहा- एक शरारत के तहत संभल के 68 तीर्थों और 19 कूपों की निशानी मिटाने की कोशिश की गई। उनको खोजना हमारा काम था। हमने 54 तीर्थ खोजे और 19 कूपों को भी ढूंढ निकाला। जो हमारा है, हमें मिल जाना चाहिए। इससे इतर कुछ नहीं है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular