Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeबिहाररंग लगाने से मना किया तो घर में घुसकर पीटा: महिलाओं...

रंग लगाने से मना किया तो घर में घुसकर पीटा: महिलाओं के साथ होली खेलने आए थे पड़ोसी, दरवाजा बंद करने पर की तोड़फोड़ – Samastipur News


समस्तीपुर में घर की महिलाओं को रंग लगाने से मना करने पर पड़ोस के लड़कों ने तोड़फोड़ की। घर का दरवाजा पीटने लगे। परिवार के लोग काफी डर गए थे। बदमाशों ने घरवालों के साथ मारपीट भी की है।

.

हमले में बुजुर्ग उपेंद्र साह को गंभीर रूप से चोट लगी है। उनका सिर फट गया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा कि पड़ोस के लड़के 3 बार रंग लगा चुके थे। चौथी बार रंग लगाने पहुंचे तो उन्हें मना कर दिया। इसी बात पर उनलोगों ने तोड़फोड़ और मारपीट की। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी तेली टोल की है।

पड़ोस के लड़कों ने बुजुर्ग का सिर फोड़ा।

घर में लूटपाट भी की है- पीड़िता

पीड़िता लंका देवी कहा कि पड़ोस का राजा साह रंग लगाने आया था। हमने उसे मना कर दिया। उसे कहा अब बहुत हो गया। इसी बात पर वह नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान उसके भाई भी पहुंच गए। उनलोगों ने मारपीट शुरू कर दी।

जब परिवार के लोगों ने घर का दरवाजा बंद किया तो तोड़फोड़ शुरू कर दी। घर में लूटपाट भी की। ससुर उपेंद्र शाह बीच-बचाव करने पहुंचे तो, उन्हें लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया। बाद में गांव के लोगों ने हस्तक्षेप किया और मामले को शांत कराया।

पड़ोसियों ने घर में की तोड़फोड़।

पड़ोसियों ने घर में की तोड़फोड़।

मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजुल अंसारी ने कहा,

QuoteImage

रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ। मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। हालांकि अभी पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन नहीं मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular