Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeझारखंडरांची में सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या: बोकारो का रहने वाला...

रांची में सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या: बोकारो का रहने वाला है जवान, सैंबो सीआरपीएफ कैंप की घटना, जांच शुरू – Ranchi News



रांची में सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या

रांची में सीआरपीएफ के जवान ने आत्महत्या कर ली है। घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के सैंबो स्थित सीआरपीएफ कैंप की है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की ही बात सामने आ रही है। संभावना है कि जवान ने अपने ही हथियार से खुद को गोली मार ली है। जवान ड्यूटी में बताया ज

.

जांच में जुटी सीआरपीएफ और लोकल पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं नगड़ी थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची हुई है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। जिस जवान ने आत्महत्या की है उसकी पहचान बोकारो के राहुल कुमार के रूप में हुई है।

एक साल में 11 जवानों ने की आत्महत्या पुलिस प्रशासन की रिपोर्ट की मानें तो बीते एक साल में 11 जवानों ने आत्महत्या की है। ये जवान राज्य पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना से संबंध रखते हैं। पूर्व की घटनाओं की जांच रिपोर्ट बताती है कि जवानों की आत्महत्या के पीछे की वजह वर्क प्रेशर, निजी जीवन की परेशानियां, ड्यूटी पर तनाव, ओवरटाइम और छुट्टी ना मिलना है।

बीते दिनों की घटनाओं पर एक नजर

  • 02 अक्टूबर : चाईबासा के कराइकेला में एएसआई में गोली मारकर की आत्महत्या कर लिया।
  • 25 जुलाई : चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के शीला ओपी स्थित सीआरपीएफ कैंप में आशीष कुमार नाम के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या की थी।
  • जुलाई के आखिरी सप्ताह : लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के करमडीह पिकेट में पदस्थापित जवान प्रमोद सिंह की मौत उसके ही हथियार से गोली चलने की वजह से हो गई थी।
  • 18 जून : बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 में एक सीआईएसएफ जवान संजीत ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली थी।
  • 31 मई : हजारीबाग डीआईजी आवास में तैनात जिला पुलिस के 31 वर्षीय जवान विकास कुमार ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
  • 6 फरवरी : चतरा स्थित सीआरपीएफ 190 बटालियन कैंप में कैलाश चंद मेहरा नामक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला के लोहड़ी गांव का रहने वाला था।
  • नवंबर 2023 : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना में पदस्थापित सत्यजीत कच्छप ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
  • 24 नवंबर 2023 : रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में उत्तराखंड निवासी आर्मी के जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
  • अक्टूबर 2023 : पाकुड़ में पदस्थापित झारखंड पुलिस के हवलदार ललन पासवान ने आत्महत्या कर ली थी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular