Saturday, March 29, 2025
Saturday, March 29, 2025
Homeझारखंडरांची में BJP नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या: एक...

रांची में BJP नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या: एक शूटर गिरफ्तार, भीड़ ने किया हंगामा; बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन से मांगा इस्तीफा – Ranchi News


रांची में भाजपा नेता की गोलीमार कर हत्या

रांची में बुधवार को भाजपा नेता और जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल टाइगर की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। उनकी हत्या कांके चौक के पास की गई है। गोली लगते ही लोग उन्हें रिम्स पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर ना

.

बीजेपी नेता की हत्या किसने और क्यों की, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, रांची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक शूटर को गिरफ्तार किया है।

गोली लगने के बाद मौके पर ही गिर गए बीजेपी नेता।

पुलिस ने इस मामले में एक शूटर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस मामले में एक शूटर को गिरफ्तार किया है।

बीजेपी ने CM से मांगा इस्तीफा

BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘अपराधी बेखौफ होकर जनप्रतिनिधियों पर हमला कर रहे हैं। झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। राज्य में न जनप्रतिनिधि सुरक्षित हैं और न ही आम नागरिक। पुलिस के अधिकारी जब जमीन का धंधा करेंगे और करवाएंगे।

QuoteImage

जमीन दलालों को संरक्षण देंगे तो ऐसी घटनाएं तो होंगी ही। इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सीएम हेमंत सोरेन को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। रांची पुलिस तत्काल अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें।

QuoteImage

निजी काम से आए थे कांके चौक

घटना को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक वह निजी काम से कांके चौक आए हुए थे। जहां उन्हें गोली मारी गई। पुलिस की तफ्तीश में अब तक जो जानकारी हासिल हुई है, उसके अनुसार जमीन विवाद में अनिल टाइगर की हत्या की गई है। भाजपा नेता अनिल टाइगर कांके इलाके के ही रहने वाले थे।

राजनीतिक रूप से सक्रिय थे अनिल टाइगर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनिल टाइगर जिला परिषद के पूर्व सदस्य थे। वह राजनीतिक रूप से भी काफी सक्रिय माने जाते रहे हैं। उन्होंने आजसू और भारतीय जनता पार्टी के लिए सक्रिय रूप से राजनीति की थी।

26 मार्च 2025 को कांके चौक के पास हुई इस गोलीबारी की घटना ने उनके राजनीतिक योगदान और स्थानीय प्रभाव को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular