Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeझारखंडरांची से गायब लड़कियां कर्नाटक से मिली: ओरमांझी में मिला था...

रांची से गायब लड़कियां कर्नाटक से मिली: ओरमांझी में मिला था मोबाइल का अंतिम लोकेशन, आज रात तक वापसी संभव – Ranchi News



रांची से गायब लड़कियां कर्नाटक से मिली

रांची के हिंदपीढ़ी से गायब दोनों लड़कियां मिल गई हैं। पुलिस ने उन्हें कर्नाटक से बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों को आज देर शाम तक रांची लेकर पुलिस पहुंच सकती है। इसके बाद ही पूरी कहानी साफ हो सकती है। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के थर्ड स्ट्री

.

परिजनों ने अपहरण किए जाने की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत की। पुलिस को दिए आवेदन में अल्तमस जहां ने बताया था कि उसकी बहनें रहनुमा परवीन और अमरीना परवीन आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए दोपहर 12:30 बजे घर से निकलकर कांटाटोली स्थित मंगल टावर गई थीं। दोनों वहां पहुंचीं या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है।

पिता को फोन कर बताई थी परेशानी

अब तक की जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर करीब 1:20 बजे पिता के मोबाइल पर एक बहन ने रोते हुए फोन किया। कहने लगी कि ऑटो रिक्शा वाला फोन व बैग छीन रहा है। इसके बाद तुरंत मोबाइल बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी नहीं लगा। इसके बाद दोनों बहनों की खोजबीन शुरू की गई।

काफी प्रयास के बाद भी न तो फोन लगा और ना ही दोनों बहन के बारे में कोई जानकारी मिली। देर रात तक दोनों बहनें अपने घर नहीं लौटी थीं। लिखित शिकायत देने के बाद भी जब देर शाम तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की, तो पीड़ित परिजन भड़क गए। इसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आई।

ओरमांझी में मिला मोबाइल का अंतिम लोकेशन

टेक्निकल सेल के माध्यम से पुलिस को लापता बहनों के मोबाइल का अंतिम लोकेशन ओरमांझी में मिला। हालांकि कुछ स्पष्ट लोकेशन नहीं मिल पा रहा था। अब पुलिस को दोनों के कर्नाटक में होने की जानकारी मिली। जहां दोनों को बरामद कर लिया गया। पुलिस फिलहाल यह जानने में जुटी है कि आखिर वहां तक दोनों बहनें कैसे पहुंचीं।

लापता होने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंगलवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे। मंत्री ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। पीड़ित के आवास से ही मंत्री ने रांची एसएसपी से बातचीत भी की। इसके बाद मंत्री ने पीड़ित परिवार को 72 घंटे के भीतर दोनों लड़कियों के सकुशल घर वापसी का आश्वासन दिया था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular