खरगोन पुलिस ने राजगढ़ जिले की दो महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक और सराफा बाजार में ग्राहकों की रेकी कर चोरी करती थीं। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान कड़िया सांसी तहसील पचोर निवासी गुंजाबाई पति मंदीपसिंह सिसोदिया और बिंदोबाई पति पर्वतसिंह सिसो
.
सोमवार को जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपियों की पहचान की। दोनों महिलाएं बाजार और बैंक में लोगों का ध्यान भटकाकर कीमती सामान चुरा लेती थीं। पुलिस ने आरोपियों से 1.40 लाख रुपए मूल्य के आभूषण और चोरी का सामान बरामद किया है।
महिलाओं ने पूछताछ में दो वारदातों को कबूला 6 जून को गिरफ्तार की गई महिलाओं ने पूछताछ में दो वारदातों को कबूला है। 5 दिसंबर 2023 को सब्जी मंडी की बैंक शाखा से थैली काटकर 30 हजार रुपए चुराए। 12 मई को इंदिरानगर में एक महिला की थैली से सोने का हार, पंचाली और पैंडल चुराया, जिनकी कीमत 1.50 लाख रुपए थी। गैंग की एक अन्य साथी अभी फरार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज…


