Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeमध्य प्रदेशराजगढ़ में खेत के रास्ते को लेकर विवाद: 9 आरोपी गिरफ्तार,...

राजगढ़ में खेत के रास्ते को लेकर विवाद: 9 आरोपी गिरफ्तार, 7 ट्रैक्टर जब्त; मुख्य आरोपी पर जिलाबदर की तैयारी – rajgarh (MP) News



राजगढ़ के कानरखेड़ी और सीलखेड़ा गांव के बीच खेत के रास्ते को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना मलावर पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए है।

.

विवाद में शामिल 9 आरोपी गिरफ्तार

4 मार्च को दोनों गांवों के बीच खेत के रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में मुख्य आरोपी ज्ञान सिंह मेवाड़ा समेत सूरज यादव, विनोद यादव, अभिषेक मेवाड़ा, विक्रम मेवाड़ा, अखलेश यादव, सोनू यादव, लखन यादव और रवि राजपूत शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

झगड़े में इस्तेमाल किए गए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके अलावा तीन अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रेत परिवहन में शामिल पाए गए। पुलिस ने कुल 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। इन सभी की कीमत लगभग 35.30 लाख रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक राहुल रघुवंशी की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिलाबदर की प्रक्रिया शुरू

पुलिस जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर राजसात की कार्रवाई करेगी। साथ ही मुख्य आरोपी ज्ञान सिंह मेवाड़े को जिलाबदर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular