राजगीर का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बिहार के खेल मानचित्र पर तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। राजगीर खेल विश्वविद्यालय परिसर में एक और मॉडर्न हॉकी स्टेडियम का निर्माण पूरा होने के कगार पर है, जिससे न केवल प्रशिक्षण सुविधाओं में वृद्धि होगी बल्कि अंतरराष्ट्
.
बिहार खेल अकादमी के सहायक निदेशक मिथिलेश कुमार ने बताया कि “नवनिर्मित हॉकी स्टेडियम अप्रैल माह के अंत तक पूर्णतः तैयार हो जाएगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सिंथेटिक टर्फ लगाया गया है, जो खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करेगा।” स्टेडियम में आधुनिक फ्लडलाइट्स और डिजिटल स्कोरबोर्ड की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे रात्रिकालीन प्रशिक्षण और मैचों का लाइव प्रसारण संभव हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि राजगीर में पहले से ही एक ओलंपिक आकार का हॉकी स्टेडियम मौजूद है, जहां पिछले वर्ष विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया था। इसी वर्ष अगस्त में यहां हॉकी विश्व कप के आयोजन का प्रस्ताव भी है।
खेल के क्षेत्र में बिहार की बड़ी छलांग।
बहुआयामी खेल परिसर
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अब विभिन्न खेलों का एक समग्र केंद्र बनता जा रहा है। यहां हॉकी के अलावा क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, एथलेटिक्स, तलवारबाजी, भारोत्तोलन, रग्बी, कुश्ती, तीरंदाजी, ताइक्वांडो, जूडो, कबड्डी, टेबल टेनिस और तैराकी जैसी अनेक खेल विधाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
कुमार ने बताया “हमारा उद्देश्य युवाओं को हर प्रकार के खेल में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करना है। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकास किया है और अब हम बिहार को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल करने की दिशा में अग्रसर हैं।