Tuesday, April 8, 2025
Tuesday, April 8, 2025
Homeबिहारराजगीर से वैष्णो देवी-ऋषिकेश के लिए नई ट्रेन सेवा: कटरा के...

राजगीर से वैष्णो देवी-ऋषिकेश के लिए नई ट्रेन सेवा: कटरा के लिए स्पेशल साप्ताहिक गाड़ी 14 अप्रैल से चलेगी, 12 स्लीपर क्लास के कोच रहेंगे – Nalanda News



राजगीर से अब श्री माता वैष्णो देवी कटरा और योग नगरी ऋषिकेश तक सीधी ट्रेन सेवा का लाभ यात्रियों को मिलेगा। अप्रैल में दो नई विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है, जिससे तीर्थयात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

.

पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, राजगीर से वैष्णो देवी कटरा और राजगीर से ऋषिकेश के लिए 2 नई विशेष ट्रेनों का संचालन इसी महीने से प्रारंभ किया जा रहा है। इन दोनों ट्रेनों के संचालन से तीर्थयात्रियों को अपनी यात्रा में काफी सुविधा होगी।

श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए 03221 राजगीर-वैष्णो देवी स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन 14 अप्रैल से शुरू होगा, जो 30 जून तक चलेगी। इस अवधि में यह ट्रेन कुल 12 फेरे लगाएगी। इसका संचालन सप्ताह में एक दिन, केवल सोमवार को होगा।

यह ट्रेन राजगीर से दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 1:30 बजे कटरा स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में, यह कटरा रेलवे स्टेशन से बुधवार को शाम 4:30 बजे प्रस्थान करेगी।

इस ट्रेन में कुल 24 डिब्बे होंगे, जिनमें चार जनरल कोच, 12 स्लीपर क्लास कोच, चार थर्ड एसी और दो सेकंड एसी कोच के साथ-साथ दो गार्ड और पावर बोगी भी शामिल हैं।

राजगीर-ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन

योग नगरी ऋषिकेश के लिए 03223 विशेष ट्रेन का परिचालन 11 अप्रैल से शुरू होगा। यह ट्रेन राजगीर स्टेशन से सुबह 6:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:30 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। वापसी में, यह उसी दिन शाम 6:00 बजे राजगीर के लिए प्रस्थान करेगी।

इस ट्रेन में भी कुल 24 डिब्बे होंगे, जिनमें चार जनरल बोगी, 12 स्लीपर क्लास बोगी, दो सेकंड एसी कोच, चार थ्री एसी कोच के साथ-साथ गार्डन तथा पावर ब्रेक शामिल हैं।

इन दोनों नई ट्रेनों का परिचालन सप्ताह में एक-एक दिन होगा, जिससे तीर्थयात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी।

राजगीर से वर्तमान में चलने वाली ट्रेनें

राजगीर-दानापुर पैसेंजर, राजगीर-फतूहा पैसेंजर, राजगीर-पटना फास्ट पैसेंजर स्पेशल, राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन, राजगीर-बख्तियारपुर मेमो, गया भाया राजगीर-बख्तियारपुर मेमो, राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन, राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, राजगीर-वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular