4 अक्टूबर को राजद पार्टी के एमएलसी कार्तिकेय सिंह के बिहटा प्रखंड प्रतिनिधि अजय यादव को दिनदहाड़े घर के पास गोली मारी थी। घटना बिहटा थानाक्षेत्र के जीजे कॉलेज मार्ग की है। इस मामले में दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से एक शूटर है। जबकि, दूस
.
बाइक भी जब्त हुई
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई R15 बाइक को भी जब्त कर लिया है। हालांकि, हथियार अभी तक बरामद नहीं हो सका है। दानापुर डीएसपी टू पंकज मिश्रा ने कहा कि बिहटा प्रखंड के दयालपुर दौलतपुर पंचायत के मुखिया और पंचायत प्रतिनिधि अजय यादव के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर यह घटना हुई थी। इस घटना में तीन लोग शामिल थे। इसमें अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक शूटर है, जबकि दूसरा साजिशकर्ता है।
दोनों आरोपी राजद से जुड़ा हुआ
सुनील यादव मुखिया का आदमी और स्थानीय राजद पार्टी का कार्यकर्ता है। अजय यादव पंचायत प्रतिनिधि है। इसके अलावा राजद नेता भी। बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके अलावा अपराधियों की ओर से फायरिंग के दौरान उपयोग की गई चप्पल को जब्त किया है। हालांकि, इस मामले में एक अन्य शूटर फरार है। पुलिस गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।

निर्माण काम को लेकर विवाद था
पंचायत में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर मुखिया और पंचायत प्रतिनिधि के बीच आपसी विवाद था। सुनील यादव ने दोनों बाइक सवार शूटर को फिरौती में दो लाख दिया गया था। हत्या करने को कहा गया था। लेकिन, उस वक्त अजय यादव बच गया था। जांच में पता चला कि सुनील यादव मुखिया का पूरा काम पंचायत में देखता था।
काम में गड़बड़ी को लेकर आए दिन पंचायत प्रतिनिधि अजय यादव लगातार शिकायत करता था। इसी विवाद को लेकर यह घटना हुई है। फिलहाल गिरफ्तार सुनील यादव के ऊपर बिहटा थाना में पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है जिसमें कई बार जेल भी जा चुका है।