Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeछत्तीसगढराजनांदगांव नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार घोषित: मधुसूदन...

राजनांदगांव नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार घोषित: मधुसूदन यादव फिर महापौर प्रत्याशी, 51 वार्डों की सूची जारी; कार्यकर्ताओं में नाराजगी – Rajnandgaon News


राजनांदगांव नगर निगम चुनाव के लिए मधुसूदन यादव को दोबारा महापौर पद के उम्मीदवार

राजनांदगांव नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने मधुसूदन यादव को दोबारा महापौर पद का उम्मीदवार बनाया है। साथ ही सभी 51 वार्डों के लिए पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई है।

.

जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने भाजपा संभागीय समिति की अनुशंसा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद यह घोषणा की। हालांकि, उम्मीदवारों की सूची सामने आने के बाद पार्टी के भीतर असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

बाहरी उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी

कई वार्डों में नए चेहरों को मौका दिए जाने और कुछ वार्डों में बाहरी उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। यह स्थिति पार्टी के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि स्थानीय कार्यकर्ताओं का समर्थन चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाता है।

पूर्व पार्षद की भाजपा नेताओं से तीखी नोकझोंक

इस बीच एक पूर्व पार्षद की भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से तीखी नोकझोंक की खबर भी सामने आई है, जिसके बाद जिला भाजपा अध्यक्ष ने उन्हें नोटिस जारी किया है। पार्टी संगठन असंतुष्ट कार्यकर्ताओं पर नजर रखे हुए है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular