ऑपरेशन अलर्ट के दौरान सेना का ट्रक खाई में गिर गया, जिससे तीन जवानों की मौत हो गई। चार अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक जवान बाड़मेर (राजस्थान) जिले का रहने वाला था। हादसा 27 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले के लिमीकिंग से करीब 15 किलोमीटर द
.
2010 में सेना में भर्ती हुए थे
बाड़मेर जिला मुख्यालय से करीब 95 किमी दूर हरसाणी गांव के रहने वाले हवलदार नखत सिंह (34) साल 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। नखत सिंह के चचेरे भाई महेंद्र ने बताया कि नखत सिंह 19 ग्रेनेडियर यूनिट में तैनात थे। अरुणाचल प्रदेश में यूनिट बीते 2 साल से अधिक समय से तैनात थी।
जवान के दो बच्चे हैं
महेंद्र (नखत सिंह के चचेरे भाई) ने बताया- नखत सिंह सहित 6 भाई और एक बहन थे। वो 5 नंबर के भाई थे। इनके पिता का स्वर्गवास करीब 5 साल पहले हो गया था। भाई खेतीबाड़ी करते हैं। पत्नी विजय लक्ष्मी (31) गृहिणी हैं। इनके 2 बच्चे हैं। बेटा शौर्य 7 साल का और बेटी निकू 3 साल की है। साल 2015 में नखत सिंह की शादी हुई थी।
जिला मुख्यालय से 145 किमी दूर हुआ हादसा
हादसा मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले से करीब 145 किलोमीटर दूर हुआ। इसमें सेना के 3 जवानों की मौत और 4 लोग घायल हो गए। मृतकों में हवलदार नखत सिंह, नायक मुकेश कुमार और ग्रेनेडियर आशीष शामिल हैं। चारों घायल जवानों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सेना के ईस्टर्न कमांड ने जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट ने की संवेदना प्रकट
भारतीय सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आर.सी. तिवारी और सभी रैंक्स ने अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों हवलदार नखत सिंह, नाइक मुकेश कुमार और गार्ड आशीष के निधन पर शोक-संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सोशल मीडिया X पर लिखा- भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ दृढ़ता से खड़ी है।