Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeदेशराजस्थान के 11 जिलों में यलो अलर्ट: MP-छत्तीसगढ़ में पारा 10...

राजस्थान के 11 जिलों में यलो अलर्ट: MP-छत्तीसगढ़ में पारा 10 डिग्री तक लुढ़का; यूपी के 58 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan MP Rainfall | UP Kerala Delhi Forecast Warnings

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ ओले भी गिरे।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज देशभर के 26 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश होने के आसार है। बीते दिन मध्य प्रदेश के कई जिलों में 70MM तक बारिश हुई। राजस्थान में मौसम बदलने से तापमान में 10°C की कमी आई।

10 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज और 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आंध्र प्रदेश के 18 और यूपी के 10 जिलों में तेज बरसात से जलभराव की समस्या हो गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य भारत और नॉर्थ इंडिया में 7-8 मई तक मौसम के ऐसे ही आसार बने रहेंगे।

आज भी राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 7 मई तक मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। भोपाल में धूल भरी हवा चलने की संभावना है।

IMD ने यूपी-बिहार में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण भारत और नॉर्थ-ईस्ट राज्यों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होगी, लेकिन अधिकतम तापमान में और अधिक गिरावट की आशंका नहीं है।

देशभर में मौसम की तस्वीरें…

राजस्थान में बारिश से पारा 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़का।

राजस्थान में बारिश से पारा 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़का।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में तेज बारिश और ओले गिरे।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में तेज बारिश और ओले गिरे।

आंध्र प्रदेश के 18 जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई।

आंध्र प्रदेश के 18 जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई।

अगले 3 दिन का मौसम कैसा रहेगा?

  • 6 मई: राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज़ हवाओं का असर रहेगा। दक्षिण भारत के कर्नाटक और केरल में भी मौसम बिगड़ सकता है।
  • 7 मई: गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश शुरू हो सकती है।
  • 8 मई: महाराष्ट्र, गुजरात और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण भारत में तटीय इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular