Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeदेशराजस्थान-मध्य प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट: गुजरात-यूपी में बिजली...

राजस्थान-मध्य प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट: गुजरात-यूपी में बिजली गिरने से 10 की मौत; मंगलुरु में सड़कों पर भरा पानी, एंबुलेंस फंसी


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Monsoon Rainfall Heatwave Alert| Rajasthan MP UP Haryana Kerala

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। एक हफ्ते से उत्तर मध्य और पश्चिम भारत के राज्यों में तेज गर्मी पड़ रही है। हालांकि शनिवार शाम से राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई शहरों में बारिश हुई।

दिन में राजस्थान के श्रीगंगानगर और चूरू मे पारा 46.5 डिग्री, जबकि मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा देश के 5 शहरों में पारा 45 डिग्री से ज्यादा रहा।

IMD के मुताबिक रविवार को पूरे राजस्थान में आंधी-बारिश की संभावना है, 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं मध्य प्रदेश में 15-16 जून को मानसून की एंट्री हो सकती है।

गुजरात में भी शनिवार शाम से तेज बारिश का दौर जारी है। राजकोट में बिजली गिरने से एक, दाहोद में दो, मांगरोल में एक और कलोल तालुका में मोकड़ गांव के सरपंच की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश में शनिवार देर शाम हुई बारिश के कारण सिद्धार्थनगर और हमीरपुर में बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई।

इधर दक्षिण भारत में पहले से सक्रिय मानसून से भारी बारिश हो रही है। शनिवार को कर्नाटक के मंगलुरू में भारी बारिश हुई, जिससे सड़कों पर जल भराव हुआ। इसी में एक एंबुलेंस भी फंस गई।

नक्शे मेंं लाल रंग, पश्चिम और उत्तर-मध्य भारत के राज्यों में हीटवेव दिखा रहा है…

पहाड़ों पर तापमान बढ़ने से पिघल सकते हैं ग्लेशियर

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान मौसमी औसत से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहा। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इन पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार गर्मी के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल सकते हैं, ग्लेशियल झीलों के फटने से बाढ़ (जीएलओएफ) का खतरा बढ़ सकता है और जंगल में आग लगने की आशंका बढ़ सकती है।

इस साल भारत में मई का महीना अपेक्षाकृत ठंडा रहा, क्योंकि मानसून जल्दी आ गया और उत्तर-पश्चिम तथा मध्य क्षेत्रों में लगातार गरज के साथ बारिश हुई। लेकिन जून की शुरुआत से बारिश में भारी गिरावट के कारण तापमान में तेजी से बढ़ा।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

मंगलुरु: शनिवार शाम को हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, एक एंबुलेंस काफी देर फंसी रही।

मंगलुरु: शनिवार शाम को हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, एक एंबुलेंस काफी देर फंसी रही।

कानपुर: चिलचिलाती धूप में महिलाएं खुद को ढककर काम पर निकलीं। यहां शनिवार को 44.9 डिग्री तापमान था।

कानपुर: चिलचिलाती धूप में महिलाएं खुद को ढककर काम पर निकलीं। यहां शनिवार को 44.9 डिग्री तापमान था।

कोच्चि: बारिश के बीच रेनबो ब्रिज पर मौसम का आनंद लेने लोग पहुंचे।

कोच्चि: बारिश के बीच रेनबो ब्रिज पर मौसम का आनंद लेने लोग पहुंचे।

गुवाहाटी: रुक्मिणी गांव में शनिवार को बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

गुवाहाटी: रुक्मिणी गांव में शनिवार को बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम…

16 जून: गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, छत्तीसगढ़, झारखंड,पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है।

17 जून: गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट है।

राज्यों से मौसम का अपडेट

केरल : बारिश से राज्य में कई जगह पेड़ उखड़ने, जलमग्न होने, सड़कें बहने और घरों को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं। समुद्री कटाव के कारण वेट्टुकाडु में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। वायनाड में रविवार को सभी ट्यूशन सेंटर, मदरसों में छुट्टी की गई है।​ कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझीकोड और मलप्पुरम में रेड अलर्ट है।​​​​​​

कर्नाटक: लगातार हो रही बारिश के चलते दक्षिण कन्नड़ में सूरतकल और नंतूर जंक्शन के बीच NH-66 के एक हिस्से पर सितंबर 2025 तक वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस हिस्से पर स्पीड लिमिट 50 किमी/घंटा की गई है।

हिमाचल प्रदेश: चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में रविवार से बुधवार तक आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-60 kmph की रफ्तार से हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular