Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeदेशराजस्थान में अरविंद केजरीवाल के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे: भीड़...

राजस्थान में अरविंद केजरीवाल के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे: भीड़ के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे; सालासर बालाजी धाम पहुंचे थे – Sujangarh News


दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरकर हजारों लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थे। दरसअल, नए साल के मौके पर केजरीवाल राजस्थान के सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। चूरू में मंदिर स

.

हालांकि, अरविंद केजरीवाल व उनकी पत्नी सुनीता मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर निकल गए। अरविंद केजरीवाल बुधवार रात करीब 10 बजे दर्शन करने पहुंचे थे। यहां मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना की। करीब 10.30 बजे वे मंदिर से बाहर निकले थे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली है, लेकिन फिर भी लोग उनके काफिले के पास पहुंच गए।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनकी पत्नी को सालासर धाम प्रसाद व अन्य वस्तुएं भी दी गईं।

सालासर में ही रुके केजरीवाल

मदिर में अरविंद केजरीवाल ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना करते हुए मन्नत का नारियल भी बांधा। मंदिर के पुजारी ने बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद केजरीवाल रात को सालासर ही रुके। जहां से गुरुवार सुबह वापस जयपुर के लिए रवाना हुए।

केजरीवाल के सालासर बालाजी दर्शन से जुड़ी PHOTOS…

अरविंद केजरीवाल और पत्नी सुनीता केजरीवाल का मंदिर कमेटी ने स्वागत किया।

अरविंद केजरीवाल और पत्नी सुनीता केजरीवाल का मंदिर कमेटी ने स्वागत किया।

सालासर धाम के मुख्य गेट पर लोगों ने अरविंद केजरीवाल को माला पहनाकर स्वागत भी किया।

सालासर धाम के मुख्य गेट पर लोगों ने अरविंद केजरीवाल को माला पहनाकर स्वागत भी किया।

लोगों ने अरविंद केजरीवाल के काफिले को घेर लिया। इस दोरान पुलिसकर्मी भीड़ को उनकी कार से दूर करने की कोशिश करते नजर आए।

लोगों ने अरविंद केजरीवाल के काफिले को घेर लिया। इस दोरान पुलिसकर्मी भीड़ को उनकी कार से दूर करने की कोशिश करते नजर आए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular