- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Kerala Rainfall Alert | Rajasthan Delhi MP CG Maharashtra
नई दिल्ली31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश के 20 राज्यों में बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान, उत्तर प्रदेश में हीटवेव अलर्ट है।
मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को बंगाल की खाड़ी पहुंच गया। यह 27 मई को केरल में दस्तक देगा। यानी मानसून आने में 12 दिन बचे हैं।
मानसून ने मंगलवार को निकोबार द्वीप समूह पर दस्तक दी थी। हर साल 22 मई के आसपास अंडमान में प्रवेश करने वाला मानसून इस साल नौ दिन पहले आया है।

अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट ?
- 16 मई: छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज आंधी और बारिश का असर बना रहेगा। पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण भारत के तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भी आंधी-बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं।
- 17 मई: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में मौसम खराब बना रहेगा। साथ ही ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में तेज बारिश का असर रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में लगातार भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। गुजरात और महाराष्ट्र में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं…