Monday, March 31, 2025
Monday, March 31, 2025
Homeदेशराजस्थान समेत 5 राज्यों में चलेगी धूल भरी आंधी: 35kmph होगी...

राजस्थान समेत 5 राज्यों में चलेगी धूल भरी आंधी: 35kmph होगी रफ्तार, तापमान 5° तक घटेगा; ओडिशा में 3 दिन हीटवेव का अलर्ट


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Himachal Pradesh Jammu Snowfall | Delhi Haryana Rajasthan MP Heatwave

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में बढ़ते तापमान का असर यमुना के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। यहां नदी में कई जगह दरारें पड़ गई हैं।

मौसम विभाग ने 28 मार्च को पश्चिमी राज्य राजस्थान में 20-30 kmph की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके असर से कई हिस्सों में पारा 3°-5° तक घट जाएगा। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 25 से 35 kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इसके उलट, पूर्वी राज्य ओडिशा में अगले 3 दिन कुछ हिस्सों में हीटवेव अलर्ट है। इस दौरान तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। IMD ने शुक्रवार को संबलपुर और बौध जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ओडिशा के 8 जिलों में गुरुवार को तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। झारसुगुड़ा में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में भी गुरुवार को तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

8 राज्यों के 24 जिलों में तापमान 40° से ज्यादा

27 मार्च को जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश के 8 राज्यों में पारा 40° का आंकड़ा पार कर चुका है। इन 8 राज्यों में महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के 24 जिले शामिल हैं।

मार्च से ही इन राज्यों में हीटवेव जैसी स्थितियां बनने लगी हैं। अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में गर्मी और बढ़ सकती है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान 1-2 डिग्री तक बढ़ सकता है।

मौसम की 2 तस्वीरें…

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ दिल्ली में यमुना नदी का लेवल भी कम हो रहा है। इसके कारण नदी में दरारें दिखाई देने लगी हैं।

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ दिल्ली में यमुना नदी का लेवल भी कम हो रहा है। इसके कारण नदी में दरारें दिखाई देने लगी हैं।

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ रूट पर बर्फ के बीच रास्ता बनाते मजदूर। यहां शुक्रवार को -7° तापमान रहने का अनुमान है।

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ रूट पर बर्फ के बीच रास्ता बनाते मजदूर। यहां शुक्रवार को -7° तापमान रहने का अनुमान है।

देश में इस बार हीटवेव के दिन दोगुने होने की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस साल देश के नॉर्थ-वेस्ट राज्यों यानी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली में हीटवेव (लू) के दिनों की संख्या दोगुनी होनी की आशंका है।आमतौर पर अप्रैल से जून के महीनों में लगातार 5-6 दिन लू चलती है, लेकिन इस बार 10 से 12 दिन के कई लूप आ सकते हैं।

2024 में 554 दिन हीटवेव का असर रहा था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर हीटवेव के दिनों की संख्या दोगुनी होती है तो 2025 अब तक का सबसे गर्म साल होगा। इन दिनों का तापमान सामान्य से 5 डिग्री या इससे भी ज्यादा रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

दिल्ली के जू में 1 अप्रैल से लगेंगे कूलर और स्प्रिंकलर

दिल्ली के चिड़ियाघरों में जानवरों को ठंडक देने के लिए फलों के आइस क्यूब दिए जाएंगे, जबकि बाघों, शेरों, तेंदुओं और सियारों के लिए गर्मी से बचने के लिए पानी के छिड़काव की सुविधा दी जाएगी। चिड़ियाघर के निदेशक संजीत कुमार ने कहा कि 1 अप्रैल से जानवरों को गर्मी के दौरान आराम देने के लिए सभी उपायों को लागू किया जाएगा। इस दौरान गर्मी से बचने के लिए स्प्रिंकलर भी लगाए जाएंगे।

अगले 3 दिन के मौसम का अनुमान

29 मार्च

  • गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ का रण, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हीटवेव चल सकती है। ओडिशा में झारसुगुड़ा, संबलपुर, सोनेपुर, बौध, बोलनगीर और कालाहांडी में हीटवेव का यलो अलर्ट है।
  • महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, बंगाल, असम, सिक्किम और मेघालय में बारिश का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

30 मार्च

  • गुजरात, कच्छ का रण, ओडिशा में लगातार दूसरे दिन हीटवेव का अलर्ट है। झारसुगुड़ा, संबलपुर, सोनेपुर, बौध, बोलनगीर, कालाहांडी, बरगढ़ और सुंदरगढ़ में लू चल सकती है।
  • महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में आंधी, बारिश का अलर्ट है।

31 मार्च

  • गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ का रण में हीटवेव का अलर्ट है। केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के समुद्री किनारों पर बसे इलाकों में बारिश का अलर्ट है।

राज्यों में मौसम का हाल

राजस्थान: धौलपुर और कोटा में पारा 40 डिग्री पार​​​​​​​, अप्रैल के पहले हफ्ते हीटवेव चलेगी

राजस्थान में गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार से थोड़ी राहत मिलनी शुरू हो गई। अगले 2-3 दिन में न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 3 से 4 को अप्रैल से राज्य में हवा की दिशा बदल सकती है। सबसे ज्यादा तापमान धौलपुर और कोटा में क्रमश: 40.6 और 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

मध्यप्रदेश: खजुराहो में पारा 41 डिग्री​​​​​​​, आज से थोड़ी राहत​​​​​​​ मिलेगी

मध्यप्रदेश में इन दिनों पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। छतरपुर के खजुराहो में सीजन में पहली बार गुरुवार को पारा 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, ग्वालियर और जबलपुर में 40 डिग्री के आसपास रहा। दमोह, गुना, शिवपुरी, सतना और सागर ऐसे शहर रहे, जहां 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, अगले 2 से 3 दिन तक पारे में मामूली गिरावट हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular